
नमो नमो मोर्चा (भारत) के सत्यप्रकाश स़िंह राष्ट्रीय संयोजक नियुक्त सहयोगियों ने दी बधाई
- Hindi Samaachar
- Nov 23, 2019
- 663 views
पालघर ।। जिले के औद्योगिक शहर बोईसर निवासी कुशलता से सामाजिक कार्यों के निर्वहन कर रहे कुशल संगठन कर्ता के रुप में जाने माने जा रहे नमो नमो मोर्चा भारत के महाराष्ट्र प्रदेश संयोजक रहे तीक्ष्णबुद्धि के धनी सत्यप्रकाश सिंह के वाकपटुता एवं कर्तव्यनिष्ठा संगठन को अंग्रिम पंक्ति में खड़ा करने की प्रेरणा को भलिभाँति देखते हुए हुए नमो नमो मोर्चा (भारत) के संस्थापक/राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन कौशल के अनुशंसा पर राष्ट्रीय प्रभारी संजय सक्सेना,राष्ट्रीय महासचिव प्रविण यादव एवं अन्य पदाधिकारीयों एवं कार्यकारिणी के निर्णयों के मद्देनजर कार्यकारी अध्यक्ष डाँ. निलेश सिंह ने राष्ट्रीय संयोजक पद पर नियुक्त का पत्र सौपते हुए उम्मीद जताया है कि संगठनात्मक ढांचे को और अधिक मजबूत करेंगे।
बतादें कि महाराष्ट्र राज्य में नमो मोर्चा (भारत) के विस्तार को लेकर समूचे भारत में चल रही सदस्यता अभियान के मद्देनजर पालघर मुख्यालय स्थित कार्यालय पर सत्यप्रकाश स़िंह को नमो नमो मोर्चा (भारत) राष्ट्रीय संयोजक पद का दायित्व संबंधित पत्रक राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डाँ.निलेश सिंह ने शुक्रवार को पदाधिकारीयों के साथ बैठक में सौपा.।
नमो नमो मोर्चा (भारत) के उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, गुजरात के अलावे महाराष्ट्र प्रदेश इकाई के प्रदेश अध्यक्ष राजेश दुबे,नागेंद्र पाण्डेय(मुंबई),महासचिव ब्रह्मदेव जी चौबे,घनश्याम सिंह, पालघर जिला कोर कमेटी प्रभारी सत्येंद्र पाण्डेय, अध्यक्ष प्रदीप सिंह, महिला विंग की गायत्री सिंह, सुमिता सुमन सिंह,अल्का स़िंह राजपूत,शोभा मिश्रा, निशा पाण्डेय सहित पदाधिकारीयों समेत अनेकानेक शुभचिंतकों की ओर से सत्यप्रकाश सिंह को राष्ट्रीय संयोजक नियुक्त किये जाने पर बधाई देते हुए बड़ी उम्मीद जताई जा रही है।
रिपोर्टर