
राजकीय महाविद्यालय की छात्राओं ने नारी जागरूकता अभियान का निकाली रैली
- राजेश कुमार शर्मा, उत्तर प्रदेश विशेष संवाददाता
- Dec 09, 2019
- 426 views
वाराणसी :सेवापुरी, 09 दिसम्बर 2019, स्थानीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय बालिका महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यकर्त्रियों ने हाथों में नारों की तख्तियां लिए, 'नारी जागरूकता अभियान' के अन्तर्गत एक जागरूकता रैली निकाली, जिसे महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो ( डॉ) यशोधरा शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली महिला उत्पीडन के खिलाफ - भ्रूणहत्या बन्द करो, मां- बहन की गालियां बन्द करो, बलात्कार, आंनर किलिंग, लिंग असमानता, दहेज... बन्द करो और पैतृक सम्पत्ति, शिक्षा के अधिकार आदि की मांगों के साथ महाविद्यालय परिसर से तक्खू की बौली बाजार तक पहुंची, सैकड़ों की संख्या में रैली में शामिल छात्राओं की आंखों में महिला उत्पीडन के खिलाफ स्पष्ट आक्रोश दिखाई पड़ा। रैली के दौरान एन एस एस कार्यक्रम अधिकारी डॉ आशा, सुश्री गीता रानी शर्मा, डॉ रविप्रकाश गुप्ता, डॉ कमलेश वर्मा, डॉ राम कृष्ण गौतम, डॉ सत्यनारायण वर्मा, प्रो घनश्याम कुशवाहा, डॉ कमलेश कुमार सिंह, डॉ सौरभ सिंह आदि ने अपना सहयोग प्रदान किया।
रैली से वापस आने के उपरांत प्राचार्य डॉ यशोधरा शर्मा के कुशल निर्देशन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सेवापुरी वाराणसी के चिकित्सकों ने छात्राओं का नेत्र एवं स्वास्थ्य परीक्षण किया, चिकित्सकों की टीम में डॉ सूर्य प्रकाश, डॉ युवराज सिंह, डॉ रवि सिंह और डॉ एच एस सिंह सम्मिलित थे।
रिपोर्टर