आनन्द प्रताप सिंह को भाजपा कुदरा मंडल कार्यकारिणी उपाध्यक्ष नियुक्त होने पर कार्यकर्ताओं में हर्ष
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Jul 31, 2025
- 239 views
संवाददाता जैनेन्द्र तिवारी की रिपोर्ट
कुदरा(कैमूर)-- प्रखंड क्षेत्र के नगर पंचायत कुदरा निवासी आनन्द प्रताप सिंह को भाजपा कार्यकारिणी दक्षिणी मंडल कुदरा के उपाध्यक्ष नियुक्त होने पर कार्यकर्ताओं में हर्ष। आपको बताते चलें कि दिनांक 29.7.2025 को कैमूर जिला भाजपा अध्यक्ष ओमप्रकाश पांडेय के निर्देशानुसार दक्षिणी कुदरा कार्यकारिणी कमिटी का गठन किया गया। जिसके तहत पार्टी के प्रति लगाव व कार्य की सराहना करते हुए, आनन्द प्रताप उर्फ भोलू सिंह को दक्षिणी कुदरा कार्यकारिणी कमिटी का उपाध्यक्ष चुना गया। जिस की सूचना पर स्थानीय कार्यकर्ताओं में हर्ष है। वहीं आनन्द प्रताप सिंह ने कहा कि पार्टी की प्रगति हेतु वचनबद्ध हुं, साथ ही लगन भाव से नरेन्द्र मोदी जी की स्लोगन सबका साथ सबका विकास के लिए संकल्पित हुं।


रिपोर्टर