राज्यस्तरीय किकबॉक्सिंग स्पर्धा में कुमार महावीर कालेल को स्वर्णण पदक.।

पालघर .।क्रीडा व युवक सेवा संचालनालय महाराष्ट्र राज्य पुणे द्वारा प्रायोजित राज्यस्तरीय शालेय किकबॉक्सिंग स्पर्धा 2019 में मुंबई विभाग की ओर से पालघर जिले के सेवा आश्रम शिक्षण संस्थान द्वारा संचालित औद्योगिक शहर बोईसर के सेवा आश्रम विद्यालय के छात्र कुमार महावीर दत्तात्रेय कालेल ने स्वर्ण पदक विजेता बनते हुए जिले का नाम रोशन किया है। कुमार महावीर कालेल को आगामी दिनों में होने वाले राष्ट्रस्तरीय किकबॉक्सिंग स्पर्धा पंजाब राज्य के लुधियाना के लिए  नामित भी किया गया है।
  ●राष्ट्रस्तरीय किकबॉक्सिंग स्पर्धा के लिए कुमार महावीर हुए नामित●
       बतादें कि पिछलें बुधवार 04.12.19 को राज्यस्तरीय शालेय किकबॉक्सिंग स्पर्धा 2019 क्रीडा संकुल,औसा रोड,लातूर में अकेले स्वर्ण पदक अखित्यार कर मुंबई विभाग में पालघर जिले के नाम का परचम लहराया है।
        कुमार महावीर कालेल के हौसले को औद्योगिक शहर बोईसर के बुद्धिजीवी, गणमान्यों ने काफी सराहना की है।सेवा आश्रम शिक्षण संस्था पदाधिकारी, मुख्याध्यापक सेवाआश्रम विद्यालय, बोईसर, क्रीडा शिक्षक,क्रीडा कोच, महाराष्ट्र स्पोर्ट्स एकडेमी के प्रमुख स़ंजय जे. पाटिल समेत स्थानिक विद्यालयों के प्रमुखों ने भी शुभेच्छा देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट