हेरिटेज लाइट से जगमग होगा बनारस
- राजेश कुमार शर्मा, उत्तर प्रदेश विशेष संवाददाता
- Jul 22, 2018
- 644 views
बनारस : नगर निगम अब पूरे शहर में हेरिटेज लाइट लगवाने जा रहा है।
सीपीडब्ल्यूडी के अभियंताओं ने सर्वे भी शुरू करा दिया है। अधिकारियों के अनुसार
जहां-जहां डिवाइडर बनेहैं, उनके बीच
में हेरिटेज लाइटें लगेंगी। लगभग पांच हजार हेरिटेज लाइटों पर करीब 20 करोड़ खर्च होंगे।
हेरिटेज सिटी डेवलपमेंट एंड आगमेंटेशन योजना (हृदय) के तहत
वर्तमान में करीब 4700 हेरिटेज लाइटें लगी हैं। ये अभी हेरिटेज स्थलों, गलियों व घाटों के किनारे लगायी
गयी हैं।
अभी मुख्य मार्गों पर फोकस
पिछले
दिनों पहुंचे शहरी विकास मंत्रालय के संयुक्त सचिव डीएस मिश्रा ने लाइट की सुंदरता
को देखने के बाद उसे पूरे शहर लगवाने का निर्देश दिया। इसके बाद नगर निगम ने
सीपीडब्ल्यूडी की मदद से शहर का सर्वे शुरू कराया है। सर्वे में अभी मुख्य मार्गों
को चिह्नित किया जा रहा है।अधिकारियों का मानना है कि भविष्य में उन मार्गों को
भी शामिल किया जाएगा जिनसे लोगों का ज्यादा से ज्यादा आवागमन होता है। शहर में
डिवाइडरों के बीच हेरिटेज लाइटें लगायी जाएंगी। करीब 20 करोड़ की लागत से चार से पांच
हजार और लाइटें लगवायी जाएंगी ताकि पूरा शहर में हेरिटेज लुक दिखे।
शवदाह के लिए घंटो करना पड़ता है इन्तज़ार
इन मार्गों पर प्रस्तावित हैं
हेरिटेज लाइटें
- अतुलानंद
स्कूल, गिलट
बाजार से पुलिस लाइन चौराहे तक
- पुलिस
लाइन चौराहे से चौकाघाट वरुणा ब्रिज तक
- पांडेयपुर
काली माता मंदिर से आशापुर चौराहे तक
- आशापुर
चौराहे से सारनाथ संग्रहालय तक
- वरुणा
पुल से नदेसर होते हुए अंधरापुल तक
- अंधरापुल
से मरी माई मंदिर होते हुए मलदहिया चौराहे तक - मलदहिया
चौराहे से इंग्लिशिया लाइन चौराहा
- कैंट
स्टेशन तिराहे से साजन चौराहा तक
- लहरतारा
तिराहे से भिखारीपुर चौराहे तक
- भिखारीपुर
तिराहे से गांधी नगर नरिया
रिपोर्टर