श्रीमद भागवत सेवा ट्रस्ट की ओर से भव्य कलशशोभा यात्रा के साथ देवी भागवत कथा का शुभारंभ

पालघर ।। गुप्त नवरात्रि के शुभ अवसर पर विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी औद्योगिक शहर बोईसर पूर्व खैरापाड़ा के पास कृष्णानगर मैदान में शुरु हो रहे श्रीमद देवी भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा में पहुंची आदि शक्ति माता की चुंदरी में संजी हजारों महिलाओं का जत्था नगर भ्रमण हेतु वेदाचार्यों द्वारा वेदमंत्रोच्चार के साथ श्री गणेश किया गया.। 

 ●अतिथियों द्वारा भव्य कलश शोभा यात्रा का श्रीगणेश●

पांरपरिक रितीरिवाजों में कलश यात्रा का शुभारंभ कथावाचक वेदव्यास पीठाधीश्वरश्रद्धेय दयाशंकर  व्यास जी व प्रमुख अतिथि के रुप में मुंबई से पधारे भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा के ठाणे-पालघर विभागाध्यक्ष जे.पी.सिंह, महासचिव बी.एच.पारिख, उत्तर भारतीय मोर्चा नवी मुंबई जिलाध्यक्ष राजेश राय, क्षत्रिय निधि लिमिटेड के महाव्यस्थापक गिरजेश आर.सिंह, हिन्दू युवा वाहिनी के भावेश मोरे, सुशील तिवारी, अयोध्या शर्मा,बच्चन शुक्ला समेत अनेक गणमान्यों द्वारा संयुक्त रुप से फीता काटते हुए श्रीफल तोड़कर किया गया.।

      ●पहलीबार गुप्त नवरात्रि में देवी भागवत कथा●

श्रीमद देवी भागवत कथा रविवार 5.01. 20 से शनिवार 11.01.20 तक सायं 4बजे से रात्रि 8 बजे तक श्री देवी माता के विभिन्न रुपों की गयी जनकल्याण की कार्यों का उल्लेख कथा व्यास जी के मुखार विंदु से होगा.। एवं कथा का समापन रविवार 12.01. 20 को महाभंडारे के प्रसाद के साथ संपन्न होगा।

     ■यज्ञ कर्ता है धर्मानुरागी प्रमुख भक्त ■

श्रीमद देवी भागवत कथा का आयोजन श्रीमदभागवत सेवा ट्रस्ट कृष्णा नगर केसुरेश आर.दुबे, प्रदीप झा,रामकुमार सैनी,राकेश राय,महेश धोड़ी, सूर्यप्रकाश सिंह, भगवान सिंह,सुनील शर्मा की देखरेख में संपन्न हो रही है।

श्रीमद देवीभागवत कथा के आयोजन में प्रमुख सहयोगियों में गिरजेश आर.सिंह उदमी की ओर से  देवी भागवत कथा पट्टा, विजय जैन समाजसेवी की ओर से स्वादिष्ट अल्पाहार, मीडिया पार्टनर दैनिक तरुणमित्र, केसीएन हेडलाइंस, उत्तर शक्ति के अलावे राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग एवं महिला बाल विकास आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं.दयाराम मिश्रा, श्रीराधाकृष्ण सेवा चेरिटेबल ट्रस्ट के देवीदत्त पोखरिया, कपिलदेव मिश्रा, धर्मानुरागी जिलेदार वर्मा,संतोष द्विवेदी, शिवतेज मित्रमंडल के तुलसीराम केवट तमाम स्वंय सेवी संगठन के साथ धार्मिक महानुभावों की उपस्थिति सराहनीय रही.।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट