
अवैध मादक पदार्थों की बरामदगी में उप निरीक्षक सतीश सिंह को मिली सफलता
- राजेश कुमार शर्मा, उत्तर प्रदेश विशेष संवाददाता
- Jan 17, 2020
- 570 views
वाराणसी ।।अवैध मादक पदार्थों की बरामदगी के प्रयास में भेलूपुर थाने के उपनिरीक्षक सतीश सिंह को मिली कारआमद सफलता प्राप्त हुई है। बिहार निवासी गांजा तस्कर प्रदीप को गिरफ्तार कर उपनिरीक्षक सतीश सिंह ने जहाँ लगभग दस किलो गांजा बरामद किया वहीं इंस्पेक्टर भेलूपुर राजीव रंजन उपाध्यायऔऱ कप्तान प्रभाकर चौधरी के भरोसे को कायम रखा।
विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वाराणसी द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के संबंध में अभियान चलाया जा रहा है। उसी अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक भेलूपुर श्री राजीव रंजन उपाध्याय द्वारा उपनिरीक्षक सतीश सिंह औऱ उनकी टीम को टास्क दिन गया।
दिये गए टास्क को पूरा करने के लिए एस आई सतीश सिंह और उनकी टीम लगी थी कि जरिये मुखबिर सूचना मिली कि बिहार निवासी प्रदीप शाह उम्र 42 वर्ष गांजा के साथ चेतमणि चौराहे पर मौजूद है और ग्राहक की इंतजारी कर रहा है।
प्राप्त सूचना पर विश्वास कर फौरन से पेश्तर उपनिरीक्षक सतीश सिंह हमराह हेड कांस्टेबल रामबिहारी सिंह, हेड कांस्टेबल सत्येंद्र सिंह, कांस्टेबल मनोज कुमार यादव, कांस्टेबल सुनील कुमार सरोज व रिक्रूट कांस्टेबल विवेक कुमार रवाना हुए औऱ मुखबिर द्वारा बताए गए व्यक्ति को जब पकड़ कर जामातलाशी लिया तो उसके पास से 09 किलो 940 ग्राम गांजा बरामद हुआ जिसे थाने पर लाकर सुसंगत धाराओं में काररवाई की जा रही है।
रिपोर्टर