पालघर में शिवजयंती महोत्सव।जयशिवाजी,जयभवानी से गुंंजा पालघर।

पालघर ।। समूचें जिले में हिंदवी स्वराज संस्थापक महाराजधिराज छत्रपति शिवाजी महराज की जयंती पुरे निष्ठा के साथ शोर्य की गौरव का स्मरण करते हुए बड़े उत्सव के रुप में उत्साह पूर्वक मनाई गयी।

      जिले में जगह जगह सडक़ों पर देर शाम हजारों शिवभक्तों की टोली ढोल ताशों के धुनों पर केसरिया साफा बांधे पुरुष,महिलाएं,युवा और युवतियां बड़े शान के साथ जय शिवाजी,जय भवानी की तेज गर्जना करते छत्रपति शिवाजी महराज की शोभायात्रा की झांकियां खुले वाहन में फुलों से संजी संवरी आदमकद मुर्ति बिठाये पटाखों की आवाज करते निकलें।

जिलामुख्यालय पर जिलाधिकारी ने की मल्यार्पण

    पालघर जिलामुख्यालय स्थित जिलाधिकारी कार्यालय में आयोजित शिवजयंती के कार्यक्रम में जिलाधिकारी डाँ. कैलाश शिंदे समेत तमाम अधिकारी,कर्मचारियों ने शिवाजी महराज के चित्र पर पुष्पांजलि भेंटदेकर अभिवादन किया।यंग बिग्रेड ग्रुप आँफ पालघर आयोजित शिवजयंती उत्सव में भाजपा नेता संतोष जनाठे समेत अनेक मान्यवरों ने शिवाजी महराज के प्रतिमा पर मल्यार्पण किया। ●बोईसर में सकल मराठा समाज की भव्यशोभा यात्रा●

    औद्योगिक शहर बोईसर में सकल मराठा समाज की ओर से शिवजयंती के अवसर पर विशेष आयोजन किया गया। इस सुअवसर पर सकल मराठा समाज के साथ शिवशक्ति सामाजिक संगठना प्रमुख संजय जे.पाटिल एवं तमाम गणमान्यजन शोभायात्रा में शामिल हुए।

बोईसर खैरापाड़ा में शिवजयंती उत्सव म़ंडल ने निकाली झांसी

     शिवजयंती उत्सव मंडल कृष्णा नगर(खैरापाड़ा)बोईसर पूर्व में बजरंग दल बोईसर प्रखंड एवं स्थानिकों की ओर से शिवजयंती के अवसर पर कृष्णा नगर ग्राउंड में बने.पंडाल में सर्वप्रथम शिवाजी महराज के मूर्ति पर सभी शिवभक्तों की ओर से माल्यार्पण करते हुए अतिथियों द्वारा द्वीपप्रज्जवलन किया गया।पारंपरिक वेशभूषा में सर पर केसरिया साफा बांधे पुरुष और महिलाओं के साथ शाम को निकली शोभा यात्रा में नमो नमो मोर्चा भारत के राष्ट्रीय संयोजक सत्यप्रकाश सिंह, बजरंग दल के चंदन सिंह,एस.पी. सिंह,गणेश भोगावकर,अरविंद सिंह,अनिल मोहिते,रामरंजन सिंह,सूर्यकांत मोहिते, रवि सिंह,प्रविण राज पुरोहित,विकाश वर्मा,नरायण खत्री,मनोज मिश्रा के अलावे अनेक गणमान्यों ने हिस्सा लिया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट