लाॅक डाउन पार्ट -1 तक सोई रही भिवंडी मनपा प्रशासन ? प्रांत अधिकारी के फटकार के बाद जागी मनपा प्रशासन

शासन के आदेश पर कम्युनिटी किचन के माध्यम से अब मिलेगा गरीबों को 2 वक्त का भरपेट भोजन                                  

भिवंडी ।। भिवंडी निजामपुर शहर महानगरपालिका क्षेत्र अंतर्गत रहने वाले बेघर, विस्थापित कामगार एवं परप्रांतों से आए तमाम मजदूरों को भिवंडी मनपा प्रशासन द्वारा अब 5 कम्युनिटी किचन के माध्यम से 2 वक्त का भोजन मुहैया कराया जाएगा. उक्त जानकारी भिवंडी मनपा आयुक्त डाॅ.प्रवीण आष्टीकर द्वारा परिपत्र जारी कर दी गई है ।                               

गौरतलब हो कि कोरोना वायरस प्रादुर्भाव से बचाव हेतु 22 मार्च से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लाकडाउन पार्ट -1पहले 14 अप्रैल तक पार्ट -2 यानि 3 मई तक बढ़ाए जाने की घोषणा की गई है.लाक डाउन की वजह से सभी रोजगार परक उद्योग बंद हो गए हैं.भिवंडी में लाखों की संख्या में पावर लूम मजदूर, दिहाड़ी मजदूर, असंगठित मजदूर रहते हैं.22 मार्च से 14 अप्रैल अर्थात 21दिनों हेतु हुए लाक डाउन में हजारों गरीब मजदूरों को शासन,मनपा की लापरवाही के कारण परिजनों संग भूखा सोना पड़ा है.लाकडाउन की 22 मार्च से 14 अप्रैल की समयावधि में स्वयंसेवी संगठन, सामाजिक संगठन, पुलिस विभाग,दानवीर,जनप्रतिनिधियों द्वारा गरीब मजदूरों को भोजन कराया गया.भिवंडी मनपा प्रशासन द्वारा कोविड-19 संक्रमण प्रादुर्भाव के चलते तमाम गरीब मजदूरों को सामाजिक संगठनों, स्वयंसेवी संगठनों, दानवीर एवं जनप्रतिनिधियों के भरोसे छोड़ दिया गया था. जिसको देखते हुए भिवंडी प्रांत अधिकारी ने मनपा आयुक्त डाॅ. प्रवीण आष्टीकर व उपायुक्त (मुख्य) दिपक कुरुलेकर को फटकार लगाते हुए  कारण बताऔ नोटिस जारी किया था ।          

मनपा महापौर प्रतिभा विलास पाटील के सार्थक प्रयासों से शुरू हुआ कम्युनिटी किचन:                                                   

महापौर श्रीमती प्रतिभा विलास पाटील के आदेश पर आयुक्त प्रवीण आष्टीकर नें मनपा क्षेत्र अंतर्गत 5 प्रभाग समितियों की हद्द में शुरू किए गए 5 कम्युनिटी किचन द्वारा गरीबों को 2 वक्त का भोजन मुहैया कराए जाने को मंजूरी प्रदान की है.कम्युनिटी किचन स्थलों से भोजन पकाकर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के सहयोग से गरीब मजदूरों को वितरित किया जाएगा.                                             

मजदूरों के लिए हेल्प लाईन नंबर जारी:

भोजन नही  मिलने पर करें शिकायत :भिवंडी मनपा की 5 प्रभाग समितियों के अंदर पांच कम्युनिटी किचन द्वारा खाना पकाकर गरीब मजदूरों को सुबह और शाम का खाना क्षेत्र में ही उपलब्ध कराया जाएगा.गरीब मजदूरों को होने वाली किसी भी असुविधा की खातिर मनपा आपातकालीन विभाग 02522-250049 व मनपा प्रभाग समिति क्रमांक एक 02522 -220524, मनपा प्रभाग समिति क्रमांक दो 02522 -233555 व मनपा प्रभाग समिति क्रमांक तीन 02522 -250025, प्रभाग समिति क्रमांक चार, 02522 -223331एवम प्रभाग समिति क्रमांक पांच 02522 -250037 अंतर्गत कार्यालय में लगे हुए फोन नम्बरों पर सम्पर्क किये जाने की अपील की गई है.

बता दें कि 21 दिनों तक यानि 14 अप्रैल तक चले लॉकडाउन के दौरान भिवंडी मनपा प्रशासन द्वारा मनपा अंतर्गत 39 स्थानों पर सामाजिक संगठनों, स्वयंसेवी संगठनों, दानवीर आदि को कम्युनिटी किचन बनाए जाने की मंजूरी प्रदान की गई है जहां से सामाजिक संगठनों द्वारा प्रतिदिन हजारों गरीब मजदूरों को भोजन प्रदान किया जा रहा है. वही पर अब मनपा प्रशासन द्वारा 5 जगहों पर बनाया गया कम्युनिटी किचन से गरीब , मजदूरों को राहत मिलेगी।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट