
मुगलसराय जंक्शन अब पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन
- Hindi Samaachar
- Aug 05, 2018
- 745 views
पूर्ण हुई वर्षो से लंबित मांग
इसी स्टेशन पर संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाए गए थे पंडित दीनदयाल
वाराणसी : चंदौली जिले के मुग़लसराय जंक्शन को अब पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के नाम से जाना जाएगा। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, रेल मंत्री पीयूष गोयल की उपस्थिति में आज इस नए नाम का लोकार्पण किया।
गौरतलब हो कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय 1968 में इसी रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाए गए थे। काफी दिनों से भाजपा की यह मांग थी कि इस स्टेशन का नाम पंडित दीनदयाल उपाध्याय रखा जाय लेकिन केंद्र व राज्य सरकार अलग अलग दलों की होने के कारण यह फलीभूत नही हो सका था।
2014 में केंद्र में मोदी सरकार आने के बाद नाम बदलने की मांग जोरो पर उठी लेकिन राज्य में अखिलेश यादव की सरकार होने पर इसमें फिर व्यवधान आया फिर 2017 में योगी सरकार के समय भी मांग उठने पर इसे 5 अगस्त को नया नाम मिल गया।
लोकार्पण समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, रेल मंत्री पीयूष गोयल, रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पाण्डेय समेत तमाम पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
रिपोर्टर