
श्रध्दा भक्ति का चढ़ा रंग भक्तो के संग
- Hindi Samaachar
- Aug 08, 2018
- 618 views
बाबा विश्वनाथ का प्रिय सावन में भक्तों पर दिखा असर। मंदिर से लेकर गंगा के घाट और आसपास का इलाका हाथों में कांवर लिए केसरिया वस्त्रधारी भक्तों से पटा रहा।
वाराणसी। जंसा थाना क्षेत्र के बड़ौरा बाजार से सावन माह के दिनो में काफी भक्तो ने जलाभिषेक किया। कांवरियों भक्तो के द्वारा पता चला की मंदिरों में सुबह से ही पूजा-अर्चना को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। उन्होंने बेलपत्र, धतूरा, फूल आदि भगवान शिव को अर्पित किए। जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक हुए। आकर्षक श्रृंगार किया गया। मंदिरों में सुबह से रात तक श्रद्धालु दर्शन को उमड़ते रहे। भक्त कितने खुशी से नंगे पाव चलकर बाबा के दरबार में आते है। श्रद्धा व भक्ति का रंग लगने के कारण बोल बम व हर- हर बम-बम महादेव के उद्घोष से गुंज उठा काशी। जिसमे शामिल काँवरिया भक्त सूरज(गोलू),सुभम,आशीष,विशाल, शनि, पिंटू , शिवम् आदि थे।
रिपोर्टर