उपजिलाधिकारी कोरांव शिवानी सिंह के कार्यो से महिला फरियादियो को न्याय की उम्मीद

इलाहाबाद/कोरॉव

जहा एक तरफ अफसरों और फरियादियो के बीच समन्वय न बन पाता दिख रहा है तो वही उपजिलाधिकारी कोरांव के रूप में कार्यरत शिवानी सिंह महिला फरियादियो की फ़रियाद सुनते हुए एक मिशाल के तौर पर भी महिलाओ के बीच उनकी साहसिक उपस्थिति भी देखी जा रही है। शिवानी सिंह के कार्यो की चर्चा महिलाओ के बीच खूब जोरो से भी देखी जा रही है। इसी क्रम में कल सम्पूर्ण समाधान दिवस में बैदवार गॉव की महिलाये राजस्व सम्बन्धी शिकायत लेकर हाथ में धान का पौधा लेकर पहुची तो उपजिलाधिकारी शिवानी सिंह ने महिला सशक्ति करण का परिचय देते हुए त्वरित मामले को संज्ञान लिया और मौके पर राजस्व व पुलिस बल भेज कर निस्तारण का आदेश दिया। जिस पर फरियादी के रूप में आई तहसील कोरांव में महिलाओ ने उपजिलाधिकारी शिवानी सिंह के इस कदम को खूब सराहा और न्याय की आस लिए आई महिलाओ के दिलो में एक ढाढस बंधती भी दिखी वही राशन सम्बन्धी शिकायत करने आई महिला ने उपजिलाधिकारी शिवानी सिंह को काम हो जाने के अस्वासन के बाद लोगो के बीच में आशिर्वाद देते हुए भी दिखाई दी।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट