संत नामदेव मंदिर में उमडी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ , शिंपी समाज द्वारा किया गया भव्य आयोजन

 भिवंडी।   प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी शिल्पी समाज के आराध्य देव संत शिरोमणि नामदेव महाराज की 668 संजीवनी समाधि दर्शन हेतु शहर सहित दूरदराज के क्षेत्रों से श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी थी। हजारों श्रद्धालुओं द्वारा दर्शन के पश्चात महाप्रसाद ग्रहण किया गया। उक्त अवसर पर मनपा आरोग्य उप सभापति शायली गजानन शेटे, पूर्व नगरसेवक गजानन शेटे एवं शिंपी समाज से जुड़े शरद भसाले सहित शहर के तमाम गणमान्य नागरिक एवं क्षेत्रवासी हजारों की संख्या में दर्शन हेतु उपस्थित थे। 


गौरतलब हो कि, ठानगे आली  स्थित संत शिरोमणि परम पूज्य नामदेव महाराज की समाधि पर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी असीम उत्साह से शिल्पी समाज द्वारा संजीवनी समाधि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त अवसर पर दर्शनार्थी महिला, पुरुष भक्तों द्वारा मंदिर में उपस्थित भगवान विट्ठल, रखुमाई  व  संत नामदेव की मूर्तियों को दूध से नहला कर काकड़ आरती संपन्न की गई। विद्वान संत गणेश पुलकंटवार   महाराज द्वारा सुमधुर धुनों में  भगवद कीर्तन किया गया। मन्दिर प्रांगण में भजन, हरिपाठ भक्त महिलाओं की टोली द्वारा श्रद्धापूर्वक किया गया। संत नामदेव मंदिर को भव्यता प्रदान करने हेतु भक्तों द्वारा विद्युत से अभूतपूर्व रूप से सजाया गया था। संपूर्ण ठाणे जिले में संत शिरोमणि नामदेव महाराज का एकमेव मन्दिर   भिवंडी में होने से ठाणे, कल्याण  वाडा, शहापुर आदि दूरदराज क्षेत्रों से श्रद्धालु भक्तगण दर्शनार्थ आते हैं।भिवंडी शिंपी समाज द्वारा 107 वर्षों से निरंतर प्रतिवर्ष संत नामदेव्  संजीवनी समाधि का उत्साहपूर्ण आयोजन किया जाता है। शिरोमणि संत नामदेव संजीवनी समाधि महोत्सव कार्यक्रम में भिवंडी शिंपी समाज अग्रणी भूमिका निभाता है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट