
भिवंड़ी के रोड रास्तों के असंख्य खड्डों को भरने हेतु भाजपा ने की मांग
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Aug 10, 2018
- 429 views
भिवंडी ।भिवंडी मनपा क्षेत्र अंतर्गत रोड रास्ते जर्जर हैं तथा इसमें असंख्य खड्डे हैं जिसकारण शहर वासियों को अनेक प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड रहा है जो एक गंभीर समस्या बनी हुई है।उक्त समस्याओं को गंभीरता पूर्वक संज्ञान में लेते हुए भारतीय जनता पार्टी भिवंडी शहर जिलाध्यक्ष संतोष एम शेट्टी के नेतृत्व में व विधायक महेश
चौघुले के मार्गदर्शन में भिवंडी के रोड रास्तों में हुए असंख्य खड्डों को तत्काल प्रभाव से भरने के लिए मनपा आयुक्त मनोहर हिरे से मनपा मुख्यालय में भेंटवार्ता कर ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन के माध्यम से चेतावनी दी है कि यदि 10 दिनों में
खड्डे नहीं भरे गए तो भाजपा द्वारा भिवंडी मनपा मुख्यालय भरो आंदोलन किया जाएगा।
उक्त अवसर पर गटनेता निलेश चौधरी,
विरोधी पक्षनेता श्याम अग्रवाल, नगरसेवक सुमित पाटिल, प्रकाश टावरे,
संघटन महासचिव व नगरसेवक, एडवोकेट हर्षल पाटिल, नगरसेविका साखरताई बगाडे, युवा
अध्यक्ष एडवोकेट वैभव भोईर,जिला उपाध्यक्ष विशाल पाठारे, बालकिशन कल्याडप,
भुमेश कल्याडप, फरहान सिद्दीकी, अमित गायकर, दिनेश पाटिल, मंडल अध्यक्ष
राजेंद्र वासम, विजय धुले, उत्तर भारतीय मोर्चा अध्यक्ष मनोज सिंह ठाकुर, जिला सचिव
संजू गुप्ता आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
रिपोर्टर