कैमूर के लाल ने एक और बनाया विश्व रिकॉर्ड, गिनिज बुक में अपना नाम दर्ज कराया

कैमूर ब्युरो आशुतोष कुमार सिंह की रिपोर्ट

कैमूर(भभुआ) ।। कैमूर जिले के प्रखंड रामगढ़ के निवासी धर्मेंद्र सिंह ने त्रिपुरा में आयोजित हुए सोमवार को उनके खतरनाक स्टंट का विश्व रिकॉर्ड गिनीज बुक में दर्ज हो गया  धर्मेंद्र सिंह एक मिनट में 12 एमएम की 24  लोहे की सरिया को अपने सिर से मोड़ने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है इसके साथ ही कैमूर के लाल ने पूरे बिहार सहित पूरे देश को गौरवान्वित किया।                                        

पहले यह रिकॉर्ड मेर्निया के अर्मेनिया एडाट्स के नाम था उन्होंने 26 अप्रैल 2015 को 1 मिनट में 18 सरिया तोड़ने का रिकॉर्ड बनाया था जोकि कैमूर की रामगढ़ की निवासी धर्मेंद्र सिंह ने अपने नाम किया बता दें कि धर्मेंद्र कुमार त्रिपुरा राइफल के जवान है वह पिछले 1 साल से रिकॉर्ड तोड़ने की कोशिश कर रहे थे।धर्मेंद्र सिंह पहले भी इंटरनेशनल स्टंट गेम में विश्व रिकार्ड बना चुके है इंडियन वर्ल्ड रिकार्ड फाउंडेसन (IWR) की ओर से 2017 में भी त्रिपुरा अगरतला में आयोजित प्रतियोगिता में 2.50 मिनट में 51 कच्चे बेल ( वुड एप्पल) सिर से तोड़ने का रिकार्ड बनाया इस प्रतियोगिता में 21 देशों के स्टंट मैन शामिल हुए थे जहाँ चीन के प्रतिभागी को पछाड़कर एक मिनट में 57 कच्चे नारियल तोड़ने का विश्व रिकार्ड बनाया है इस रिकॉर्ड के बाद इसके कारनामे से खुश होके त्रिपुरा रायफल ने धर्मेन्द्र हैमर "हेडमैन" की उपाधि के साथ पदोन्नति देकर सिपाही से सब इंस्पेक्टर बना दिया गया था           

वही धर्मेन्द्र की माँ कुंती देवी ने बताया कि धर्मेन्द्र बचपन से ही छुपकर  बगीचा में जाकर फल तोड़ने का प्रैटिक्स करता था,कभी सिर चोट की वजह से फुल भी जाता तो वह मेरे डर से कुछ नही बताता था कहता कि इसी तरह कहता कि  कही लग गया होगा,वही हम आप को बता दे कि   माँ को इससे बड़ी गर्व की बात क्या हो सकती है जिसका बेटा एक तरफ देश का सेवा करता हो तो दूसरी तरफ वर्ल्ड रिकार्ड बनाकर देश का नाम दुनिया मे रौशन कर रहा हो,उससे बड़ी गर्व की बात क्या हो सकती है

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट