
पॉवर लूम कंपनी व गोदाम में चोरी
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Jun 24, 2024
- 224 views
भिवंडी। शहर के दो विभिन्न क्षेत्रों में चोरी की दो घटनाओं में गोदाम से स्टेनलेस स्टील पाईप और पॉवर लूम कारखाने से 30 ताखे कच्चा कपड़ा चोरी होने की घटना घटित हुई है। पुलिस ने दोनों मामलों में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ चोरी का केस दर्ज किया है लेकिन अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस के मुताबिक पन्ना कंपाउंड, तेलीपाडा, न्यु कणेरी स्थित मनिष कुमार मिलापकुमार जैन के पॉवर लूम कारखाने से कल रात्रि के दरमियान कच्चा कपड़ा के 30 ताखे अज्ञात चोर ने चोरी कर लिया। जिसकी कीमत 75 हजार रूपये थी। भिवंडी शहर पुलिस ने शिकायत के बाद अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इसी तरह गोदाम में काम करने वाले हितेश सुमेरमलजी जैन ने नारपोली पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराया है कि उनके गोदाम में रात्रि के दरमियान अज्ञात व्यक्ति ने शटर तोड़कर प्रवेश किया और गोदाम से 2,64,870 रूपये कीमत के स्टेनलेस स्टील पाईप चोरी कर ली है। पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जिसकी आगे की जांच पुलिस उप निरीक्षक डी.डी.पाटिल कर रहे है।
रिपोर्टर