
भिवंडी में कोव्हिड -19 पाॅजिटिव मरीजों का आंकड़ा पहुँचा 345
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Jun 04, 2020
- 2221 views
शहर 19 व ग्रामीण से 07 कुल 26 पाॅजिटिव मरीज आज
भिवंडी।। शहरी भाग में आज 4 मई गुरुवार, 19 पाॅजिटिव मरीज पाऐ गये.जिसके कारण अब शहरी भाग में कुल 216 मरीजों का आंकड़ा पहुँच चुका हैं.इसके साथ ही ग्रामीण परिसर से आज 07 पाॅजिटिव मरीज पाऐ जाने से अब ग्रामीण का आंकड़ा भी 131 पर पहुँचा हैं.भिवंडी में अब कुल संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 345 पहुँच चुका हैं ,जिसमें अभी तक शहर 11 व ग्रामीण परिसर से 03 कुल 14 मरीजों की मृत्यु हो चुकी हैं.
आज गुरुवार 04 जून, शहर के विभिन्न भागों में कुल 19 मरीज पाऐ गये हैं.जिसमें दर्गारोड़ निवासी 52 महिला, 24 वर्षीय युवक,19 वर्षीय युवक जो पाॅजिटिव मरीज के संपर्क में आने से संक्रमित हुए हैं। गायत्री नगर ,भाजी मार्केट निवासी 60 वर्षीय महिला जो भायखला मुंबई से प्रवासी कर भिवंडी आई हैं। उसका भी रिपोर्ट पाॅजिटिव पाया आया हैं। पटेल कंपाउड निवासी 42 वर्षीय व्यक्ति जिसे श्वास लेने में तकलीफ थी उसकी रिपोर्ट पाॅजिटिव पाया गया हैं। बाला कंपाउड निवासी 50 वर्षीय पुरुष,भाजी मार्केट नवी बस्ती निवासी 24 वर्षीय महिला,शास्त्री नगर निवासी 24 वर्षीय युवक सभी लोग टाटा स्थित आमंत्रणा में कोरंटाइन थे, जिनका रिपोर्ट पाॅजिटिव आया हैं। कोबड़पाडा निवासी 40 वर्षीय महिला, गणेश नगर कामतघर निवासी 23 वर्षीय महिला, नवी बस्ती निवासी 24 वर्षीय महिला, विठ्ठल नगर भंडारी रोड़ निवासी 55 व 26 वर्षीय पुरुष तथा 52 व 21 वर्षीय महिला,पाईप लाईन टेमघर नाका निवासी 22 वर्षीय महिला, निजामपुरा निवासी 45 वर्षीय व्यक्ति, अजय नगर अंबाजी टाॅवर निवासी 32 वर्षीय व्यक्ति जो कोरोना पाॅजिटिव मरीज के संपर्क में आने से संक्रमित हुए हैं. इसके साथ ही पुलिस लाईन रोड़ भादवड़ निवासी 53 वर्षीय व्यक्ति जो कोन गांव वेद हास्पिटल में उपचार के लिए एडमिड था उसका भी रिपोर्ट पाॅजिटिव पाया गया हैं।अभी तक कुल 11 मरीज की मृत्यु हुई हैं। वही पर 93 मरीज उपचार के दौरान ठीक हो चुके हैं.112 मरीजों का उपचार विभिन्न अस्पतालों में चल रहा हैं. वही पर राजनोली स्थित टाटा आमंत्रणा में कुल 369 लोगों को कोरंटाइन किया गया हैं जिसमें पाॅजिटिव मरीजों के परिजनो सहित बाहर से शहर में प्रवेश करने वाले लोग भी शामिल हैं.इस प्रकार की जानकारी भिवंडी मनपा जनसंपर्क अधिकारी मिलिंद पलसुले ने दिया हैं।
वही पर भिवंडी ग्रामीण परिसर में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 131 पर पहुँच चुका था.आज गुरुवार 4 मई, 07 पाॅजिटिव मरीज पाऐ गये हैं। आज खारबांव परिसर से 58 वर्षीय व 54 पुरुष तथा 27 व 36 वर्षीय महिला संक्रमण का शिकार हुए हैं। कोन गांव परिसर में 02 मरीज पाऐ गये हैं.जिसमें 36 वर्षीय पुरुष तथा 50 वर्षीय महिला का समावेश हैं।
वज्रेश्वरी वैढे परिसर से 48 वर्षीय पुरुष संक्रमण का शिकार हुआ हैं। जिसके कारण अब ग्रामीण परिसर में पाॅॅजिटिव मरीजों की संख्या 131 पर पहुँच चुका हैं.अभी तक कुल 03 मरीजों की मृत्यु हो चुकी हैं.66 लोगों का उपचार विभिन्न अस्पतालों में चल रहा हैं.वही पर 62 लोग उपचार के दरम्यान ठीक हो चुके हैं.
भिवंडी शहर तथा ग्रामीण परिसर में कुल पाॅजिटिव मरीज की संख्या 345 पर पहुँच चुका हैं। जिसमें 155 मरीज उपचार के दरम्यान ठीक हो चुके हैं। इसके साथ ही 14 मरीजों की मृत्यु हो चुकी हैं 178 मरीजों का उपचार विभिन्न अस्पताल में चल रहा हैं।
रिपोर्टर