
भिवंडी में कोव्हिड -19 पाॅजिटिव मरीजों का आंकड़ा पहुँचा 374
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Jun 05, 2020
- 1594 views
शहर 18 व ग्रामीण से 09 कुल 27 पाॅजिटिव मरीज आज
भिवंडी।। शहरी भाग में आज 5 जून शुक्रवार ,18 पाॅजिटिव मरीज पाऐ गये.जिसके कारण अब शहरी भाग में 234 कुल मरीजों का आंकड़ा पहुँच चुका हैं.इसके साथ ही ग्रामीण परिसर से आज 09 पाॅजिटिव मरीज पाऐ जाने से अब ग्रामीण का आंकड़ा भी 140 पर पहुँचा हैं.भिवंडी में अब कुल संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 374 पहुँच चुका हैं.जिसमें अभी तक शहर 13 व ग्रामीण परिसर से 03 कुल 16 मरीजों की मृत्यु हो चुकी हैं।
आज शुक्रवार, 05 जून, शहर के विभिन्न भागों में कुल 18 मरीज पाऐ गये हैं.किन्तु आज 02 मरीज की मृत्यु होने से अब शहर परिसर में मरने वाली की सख्या 13 पर पहुँच चुका हैं। वही पर 95 मरीज उपचार के दौरान ठीक हो चुके हैं.126 मरीजों का उपचार विभिन्न अस्पतालों में चल रहा हैं.वही पर राजनोली स्थित टाटा आमंत्रणा में कुल 377 लोगों को कोरंटाइन किया गया हैं जिसमें पाॅजिटिव मरीजों के परिजनो सहित बाहर से शहर में प्रवेश करने वाले लोग भी शामिल हैं.इस प्रकार की जानकारी भिवंडी मनपा जनसंपर्क अधिकारी मिलिंद पलसुले ने दिया हैं।
वही पर भिवंडी ग्रामीण परिसर में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 140 पर पहुँच चुका था.आज शुक्रवार 5 जून को 09 पाॅजिटिव मरीज पाऐ गये हैं। जिसमें कोन गाँव परिसर के पिंपलास से 36 वर्षीय व्यक्ति संक्रमण का शिकार हुआ हैं। दिवा अंजुर परिसर के वल पाडा से 37 वर्षीय व्यक्ति भी पाॅजिटिव पाया गया हैं। पडघा परिसर से 45 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पाॅजिटिव पाया गया हैं। खारबांव कार्यक्षेत्र से आज 06 मरीज पाऐ गये हैं जिसमें 20,25,25 वर्ष के युवक तथा 23,30,23 वर्ष के महिला का समावेश हैं। जिसके कारण अब ग्रामीण परिसर में पाॅॅजिटिव मरीजों की संख्या 140 पर पहुँच चुका हैं.अभी तक कुल 03 मरीजों की मृत्यु हो चुकी हैं.75 लोगों का उपचार विभिन्न अस्पतालों में चल रहा हैं.वही पर 62 लोग उपचार के दरम्यान ठीक हो चुके हैं. टाटा स्थित आमंत्रणा में 352 लोगों को कोरंटाइन किया गया हैं।
भिवंडी शहर तथा ग्रामीण परिसर में कुल पाॅजिटिव मरीज की संख्या 374 पर पहुँच चुका हैं। जिसमें 157 मरीज उपचार के दरम्यान ठीक हो चुके हैं। इसके साथ ही 16 मरीजों की मृत्यु हो चुकी हैं 201 मरीजों का उपचार विभिन्न अस्पताल में चल रहा हैं। टाटा स्थित आमंत्रणा में 729 लोगो को कोरंटाइन किया गया हैं।
रिपोर्टर