भिवंडी पालिका के मुख्य चिकित्सा अधिकारी के खिलाफ फौजदारी का मामला दर्ज करने की मांग।

भिवंडी।। कोरोना वैश्विक महामारी पूरे देश में तांडव मचाकर रखा है। जिसके कारण पूरा देश ७० दिनों से लाॅक डाउन हैं.फिर भी महामारी थमने का नाम नहीं ले रही हैं.राज्य में सबसे ज्यादा मरीज पाऐ जा रहे हैं.वही पर भिवंडी शहर में ५ जून तक ३७४ लोग इस वायरस से संक्रमित हो चुके हैं.जिसमें अभी तक १४ लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ा हैं.वही पर ७२९ लोगों को टाटा स्थित आमंत्रणा में कोरंटाइन किया गया हैं.इस वायरस से संक्रमित १५७ लोग उपचार के दरम्यान ठीक भी हो चुके हैं।
      भिवंडी शहर तथा ग्रामीण परिसर का एकमेव कोव्हिड --१९ स्वं.इंदिरा गांधी उप जिला सरकारी अस्पताल हैं.जहां पर कोरोना संक्रमित मरीजों का उपचार हो रहा हैं.भिवंडी पालिका के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. जयवंत धुले के भष्ट्र कार्यभार से भिवंडी शहर में संक्रमित मरीजों की संख्या में वृद्धि हो रही हैं.इस प्रकार का आरोप कई सामजिक संस्थाऔ के पदाधिकारियो ने लगाया हैं।
       गौरतलब हो कि २० मई दिल्ली के मरकज से भिवंडी मिल्ततनगर आऐ ०२ लोगों को पहले टाटा स्थित कोरंटाइन किया गया था.लेकिन उनकी कोरोना परीक्षण रिपोर्ट आने से पहले, उन्हें राजनीतिक दबाव में छुट्टी दे दी गयी. इसी दरम्यान ईद पड़ी, जिसके कारण दोनों व्यक्ति कई लोगों से जाकर मिलें। इसके साथ साथ ही इनसे मिलने के लिए कई लोग घर आऐ। अगले दिन दोनों व्यक्तियों की रिपोर्ट पाॅजिटिव पाया गया। जिससे शहर में डर का माहौल पैदा कर दिया है। पूरे क्षेत्र को छावनी में घोषित कर दिया गया है। नतीजतन, शहर में भय का वातावरण छा गया। जिसको देखते हुए भिवंडी AIMIM अध्यक्ष खालिद गुडडू ने भिवंडी पालिका के मुख्य चिकित्सा अधिकारी जयवंत धुले पर आर्थिक फायदा का आरोप लगाते हुए अपने पद व कर्तव्य को राजनीतिक दबाव के कारण लाखों नागरिकों का जीवन खतरे में डाल दिया। वही स्थानीय निवासियों द्वारा कर्तव्य विहीन चिकित्सा अधिकारी पर मनपा आयुक्त से फौजदारी का मामला दर्ज करने की मांग करते हुए इनका वैद्यकीय परवाना रद्द करने की‌ मांग किया हैं। वर्तमान में, दोनों व्यक्तियों को टाटा आमंत्रणा स्थित कोरंटाईन सेंटर में ही रखकर उपचार किया जा रहा हैं।
      इस दरम्यान, भिवंडी पालिका के नगरसेवक व पूर्व विपक्षी नेता श्याम अग्रवाल ने आयुक्त को पत्र देकर आरोप लगाया है कि कोरंटाइन करने के नाम पर बड़ी संख्या में मरीज़ों को लूटा जा रहा है। चारों तरफ भ्रष्टाचार व्याप्त है और हजारों रुपये की घूस होम कोरंटाइन के नाम से लिया जा रहा हैं। जिसकी जांच करवाना अत्यंत आवश्यक है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट