दुकान खोलने के लिए मनपा द्वारा जारी सम - विसम तारीख की उड़ी धज्जियां।

भिवंडी।वैश्विक महामारी के कारण देश पूरे 70 दिनों से लाॅक डाउन हैं। लाॅक डाउन को समाप्त करने के कई चरण में देश खोलने की इजाजत केन्द्र व राज्य सरकार ने जारी किया हैं। जिसके कारण भिवंडी मनपा प्रशासन ने सम - विसम तारीख अनुसार P-1, P-2 पाट प्रमाणे मुख्य रास्ते के  दुकान,कारोबार शुरू करने के लिए आदेश जारी किया हैं। जो 05 जून से लागू हैं दुकानदार अपनी दुकान सुबह 09 बजे से शाम 05 तक खोल सकते हैं। इसके लिए पालिका ने कुछ शर्तों भी लागू किया हैं। किन्तु आज दूसरे दिन भी व्यापारियों द्वारा खुल कर कानून की धज्जियां उठाते हुए दोनों तरफ के दुकानें खोलकर व्यवसाय करते हुए देखा गया। जिसके कारण बाजार के दुकानों में जमकर भीड़ इकठ्ठा हो रही हैं।गौरतलब हो पदमा नगर भाजी मार्केट की से वाटर सप्लाई आर्फिस तक दोनों बाजू के दुकानें खुली दिखी.वही पर धामणकर नाका से धागे हास्पिटल तक दोनों बाजू के दुकानदार अपनी अपनी दुकानें खोलकर व्यवसाय करते हुए देखे गये। इसके साथ ही मड़ाई के कुछ ठिकानों पर दुकानें दोनों बाजू खुली रही. कल्याण नाका से पाईप लाईन तक व जकात नाका से KGN चौक तक दोनों बाजू की दुकानें खुली हुई थी। कुछ दुकानदारों ने मनपा प्रशासन द्वारा जारी आदेश का पालन करते हुए मास्क व सेनेटाईजर का प्रयोग किया। किन्तु अधिकांश दुकानदार बिना मास्क लगाऐ ही अपने ग्राहकों को समान बेचते दिखाई दिये। भवंडी शहर में कोरोना पाॅजिटिव मरीजों के मृत्यु की संख्या 13 पर पहुँच चुका हैं.वही पर 234 लोग इस वायरस से संक्रमित हुए हैं।इसके साथ ही 95 लोग उपचार के दरम्यान ठीक हो चुके हैं.बाकी 126 लोगो का उपचार चल रहा हैं. टाटा में 377 लोगो को कोरंटाइन किया गया है। वही पर भिवंडी मनपा प्रशासन ने 22 क्षेत्रों को हाई जोन घोषित किया हैं। इसके साथ ही ग्रामीण परिसर में 140 पाॅजिटिव मरीज पाऐ गये हैं.जिसमें 03 लोगो की मृत्यु हो चुकी हैं‌। सिर्फ 62 लोग उपचार के दरम्यान ठीक हो चुके हैं.75 लोगों का विभिन्न अस्पतालों में उपचार चल रहा हैं‌.352 लोगो को टाटा स्थित आमंत्रणा में कोरंटाइन किया गया हैं। इसके साथ ही 70 ठिकानों को हाई जोन घोषित किया हैं। शहर तथा ग्रामीण परिसर मिलाकर 374 लोग इस वैश्विक महामारी के शिकार हुए हैं।अभी तक 16 लोगो की इस महामारी के कारण मृत्यु हो चुकी हैं। 729 लोगो को टाटा स्थित आमंत्रणा में कोरंटाइन किया गया हैं। 92 ठिकानों को हाई जोन घोषित किया गया हैं. हाई जोन में मनपा प्रशासन का कोई पहरा नहीं होने के कारण लोग अपने अपने घरों व मोहल्ले से निकल कर बाजारों में खरीददारी करते देखे गये. जिसके कारण शहर में अब तेजी के साथ कोरोना अपना पांव पसार रहा हैं ? प्रतिदिन लगभग 20 से 25 लोग इस वायरस के संक्रमण से शिकार हो रहे है। अगर मनपा प्रशासन नियम को कड़ाई से लागू नहीं किया तो देखते देखते पूरा शहर ही संक्रमण का शिकार होने की संभावना हैं।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट