
भिवंडी में कोव्हिड -19 पाॅजिटिव मरीजों का आंकड़ा पहुँचा 456.
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Jun 08, 2020
- 2127 views
शहर 24 व ग्रामीण से 11 कुल 35 पाॅजिटिव मरीज आज
भिवंडी।। शहरी भाग में आज 8 जून सोमवार, 24 पाॅजिटिव मरीज पाऐ गये.जिसके कारण अब शहरी भाग में कुल 284 मरीजों का आंकड़ा पहुँच चुका हैं.इसके साथ ही ग्रामीण परिसर से आज 11 पाॅजिटिव मरीज पाऐ जाने से अब ग्रामीण का आंकड़ा भी 172 पर पहुँचा हैं.भिवंडी में अब कुल संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 456 पहुँच चुका हैं. वही पर आज 04 कोरोना पाॅजिटिव मरीजों की मृत्यु होने से शहरी भाग में अब कुल 21 व ग्रामीण परिसर से 03 कुल 24 मौत का आंकड़ा पहुँच चुका हैं।
आज सोमवार, 08 जून, शहर के विभिन्न भागों में कुल 24 मरीज पाऐ गये हैं.जिसमें वंजारपट्टी नाका निवासी 52 वर्षीय महिला का समावेश है वही पर शांतिनगर निवासी 22 वर्षीय महिला, कचेरी पाडा निवासी 38 वर्षीय पुरुष, मलेशिया सायजींग कचरी पाडा निवासी 33 वर्षीय पुरुष, एस.टी.कालोनी निवासी 55 वर्षीय पुरुष, पहला निजामपुरा निवासी 59 वर्षीय महिला, ब्राह्मण आली निवासी 36 वर्षीय महिला, गैबीनगर, शास्त्री नगर निवासी 50 व 22 वर्षीय पुरुष, आरमू हास्पिटल भिवंडी निवासी 56 वर्षीय पुरुष, दांडेकर वाडी निवासी 30 वर्षीय पुरुष, कामतघर निवासी 23 वर्षीय युवक , नेहरू नगर नवी बस्ती निवासी 55 वर्षीय पुरुष, बंगालपुरा निवासी 48 वर्षीय महिला, पदमानगर निवासी 55 वर्षीय पुरुष, गुलजार नगर गैबीनगर निवासी 43 वर्षीय पुरुष, सोनार पाडा पदमानगर निवासी 51वर्षीय पुरुष, गौरी पाडा निवासी 51 वर्षीय पुरुष, दुसरा निजामपुरा घास बाजार निवासी 66 वर्षीय पुरुष, मर्चट सायजींग गैबीनगर निवासी 30 वर्षीय पुरुष संक्रमण के शिकार हुए हैं,जिनका उपचार विभिन्न अस्पताल में चल रहा हैं। वही पर आज 04 पाॅजिटिव मरीजों की मृत्यु हुई हैं जिसमें अमजदिया रोड़ खान कंपाउड निवासी 27 वर्षीय महिला जिसका उपचार कालसेकर अस्पताल में चल रहा रहा था जिसकी 7 मई देर रात मृत्यु हो गयी हैं। वाजा मोहल्ला कुंभार वाडा पुलिस स्टेशन के पास के रहिवासी 69 वर्षीय व्यक्ति की भी IGM अस्पताल में 8 मई को मृत्यु हुई हैं। इसके साथ बेतालपाडा सलामत पुरा निवासी 65 वर्षीय जिसका उपचार कालसेकर अस्पताल मुंब्रा में चल रहा था उसकी भी मृत्यु 05 को हो गयी हैं.जिसका अहवाल आज पालिका प्रशासन को प्राप्त हुआ हैं. तथा नवजीवन चाल राम मंदिर पदमानगर निवासी 53 वर्षीय महिला की मृत्यु 7 मई को देर रात IGM अस्पताल में हुई हैं। अभी तक शहरी भाग से 21 लोगों की मृत्यु हो चुकी हैं। वही पर 133 मरीज उपचार के दौरान ठीक हो चुके हैं.130 मरीजों का उपचार विभिन्न अस्पतालों में चल रहा हैं. वही पर राजनोली स्थित टाटा आमंत्रणा में कुल 332 लोगों को कोरंटाइन किया गया हैं जिसमें पाॅजिटिव मरीजों के परिजनो सहित बाहर से शहर में प्रवेश करने वाले लोग भी शामिल हैं.इस प्रकार की जानकारी भिवंडी मनपा जनसंपर्क अधिकारी मिलिंद पलसुले ने दिया हैं।
रिपोर्टर