
भिवंडी में कोव्हिड -19 पाॅजिटिव मरीजों का आंकड़ा पहुँचा 542
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Jun 10, 2020
- 2529 views
शहर 26 व ग्रामीण से 07 कुल 33 पाॅजिटिव मरीज आज
भिवंडी।। शहरी भाग में आज 10 जून बुधवार, 26 पाॅजिटिव मरीज पाऐ गये.जिसके कारण अब शहरी भाग में कुल 352 मरीजों का आंकड़ा पहुँच चुका हैं.इसके साथ ही ग्रामीण परिसर से आज 07 पाॅजिटिव मरीज पाऐ जाने से अब ग्रामीण का आंकड़ा भी 190 पर पहुँचा हैं.भिवंडी में अब कुल संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 542 पहुँच चुका हैं. वही पर शहरी भाग में 21 व ग्रामीण परिसर से 04 कुल 25 लोगों की मृत्यु हो चुकी हैं।
आज मंगलवार, 10 जून, शहर के विभिन्न भागों में कुल 26 मरीज पाऐ गये हैं.जिसमें वफा कॉम्प्लेक्स गैबीनगर निवासी 48 वर्षीय महिला, मिल्तत नगर निवासी 32 वर्षीय महिला,देवनगर रोड़ रोशनबाग निवासी 32 वर्षीय महिला, कोबड़पाडा निवासी मनपा कर्मचारी 40 वर्षीय महिला, हलवा पाड़ा संभाजी नगर निवासी 27 वर्षीय पुरुष व 55 वर्षीय महिला, इस्लाम पुरा निवासी 48 वर्षीय महिला, पदमानगर निवासी 58 वर्षीय पुरुष, अजयनगर आर्दश पार्क निवासी 49 वर्षीय पुरुष, ब्रह्मानन्द नगर कामतघर निवासी 45 वर्षीय पुरुष, म्हाडा कालोनी निवासी 65 वर्षीय पुरुष, नवकार हाईटस अंजुर फाटा निवासी 43 वर्षीय महिला, अरिहंत नगर धामणकर नाका निवासी 46 व 25 वर्षीय पुरुष, बंगालपुरा निवासी 14,52,25,14 वर्षीय पुरुष व 23 वर्षीय महिला,कामतघर निवासी 26 वर्षीय महिला, साईबाबा नगर न्हावीपाडा निवासी 65 वर्षीय महिला, पदमानगर राम मंदिर परिसर निवासी 60 वर्षीय महिला,साईनगर निवासी 33 वर्षीय पुरुष व इतर 03 भिवंडी निवासी का समावेश हैं। जिसके कारण शहरी भाग में कुल मरीजों का आंकड़ा 352 पर पहुँच चुका हैं जिसमेंं 21 लोगों की मृत्यु हो चुकी हैं इसके साथ ही 189 लोगो का उपचार विभिन्न अस्पतालों में चल रहा हैं.142 लोग उपचार के दरम्यान ठीक हो चुके हैं। वही पर टाटा स्थित 373 लोगों को कोरंटाइन किया गया हैं। जिसमें पाॅजिटिव मरीजों के परिजनो सहित बाहर से शहर में प्रवेश करने वाले लोग भी शामिल हैं.इस प्रकार की जानकारी भिवंडी मनपा जनसंपर्क अधिकारी मिलिंद पलसुले ने दिया हैं।
वही पर भिवंडी ग्रामीण परिसर में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 190 पर पहुँच चुका था.आज बुधवार 10 जून को 07 पाॅजिटिव मरीज पाऐ गये हैं। जिसमें खारबांव क्षेत्र में आज 04 मरीज पाऐ गये हैं जिसमें काल्हेर गांव निवासी 34 व 05 वर्षीय महिला, कशेली गांव निवासी 65 वर्षीय महिला, डुंगे गांव निवासी 33 वर्षीय पुरुष का समावेश है। वही पर अनगांव के पुंडास गांव निवासी 20 वर्षीय महिला, पडगा बोरीवली गांव निवासी 35 वर्षीय महिला, कोन गांव निवासी 29 वर्षीय पुरुष भी संक्रमण के शिकार हुआ है। वही पर अब ग्रामीण परिसर में कुल पाॅजिटिव मरीजों की संख्या 190 पर पहुँच चुका है। ग्रामीण परिसर में मृतकों की संख्या 04 पर पहुँच चुकी हैं। 94 लोगों का उपचार विभिन्न अस्पतालों में चल रहा हैं.वही पर 92 लोग उपचार के दरम्यान ठीक हो चुके हैं. टाटा स्थित आमंत्रणा में 374 लोगों को कोरंटाइन किया गया हैं।
भिवंडी शहर तथा ग्रामीण परिसर में कुल पाॅजिटिव मरीज की संख्या 542 पर पहुँच चुका हैं। जिसमें 234 मरीज उपचार के दरम्यान ठीक हो चुके हैं। इसके साथ ही 25 मरीजों की मृत्यु हो चुकी हैं 283 मरीजों का उपचार विभिन्न अस्पताल में चल रहा हैं.748 लोगो को कोरंटाइन किया गया हैं। वही पर शहर में 22 व ग्रामीण 88 कंटनमेट जोन घोषित किया गया हैं.
रिपोर्टर