भिवंडी में कोव्हिड -19 पाॅजिटिव मरीजों का आकड़ा पहुँचा 928

शहर 31 व ग्रामीण से 11 कुल 42 पाॅजिटिव मरीज आज

भिवंडी।। भिवंडी शहर में आज 31 पाॅजिटिव मरीज पाऐ गये.जिसके कारण अब शहरी भाग में कुल मरीजों की संख्या 651 पर पहुँच चुका है। इसके साथ ही ग्रामीण परिसर से 11 पाॅजिटिव मरीज पाऐ जाने से अब ग्रामीण का आंकड़ा भी 277 पर पहुँचा हैं। अब भिवंडी में कुल 928 लोग इस महामारी से संक्रमित हो चुके हैं। जिसमें शहर से 25 व ग्रामीण परिसर से 05 कुल 30 लोगों की मौत हो चुकी हैं।
     
आज मंगलवार 16 जून,शहर के विभिन्न भागों से कुल 31मरीज पाऐ गये हैं.नदीनाका में 3 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं जिसमें 01 महिला 02 पुरुष का समावेश हैं। शांतिनगर परिसर में 06 नये मरीज पाऐ गये हैं जिसमें 02 महिला 03 व 01 बालक का शामिल है। नवी बस्ती से भी 02 पुरूष संक्रमित हुए हैं। गैबीनगर से 05 मरीज पाऐ गये हैं जिसमें 01महिला व 04 पुरुष का समावेश हैं। पदमा नगर से 05 मरीज पाऐ गये हैं जिसमें 01 महिला, 04 पुरुष का समावेश हैं। भाग्य नगर में 03 पुरुष मरीज पाऐ गये हैं। भंडारी कंंपाउड में 01 पुुुरुष संक्रमित पाया गया है। ईदगाह से 04 मरीज पाऐ गये हैं जिसमें 04 महिला का समावेश हैं। संगमपाडा 01महिला संक्रमित हुई हैं। इसके साथ ही मिल्लतनगर में 01पुरुष भी संक्रमित हुआ हैं। आज शहर से 10 महिला व 20 पुरुष तथा 01 बालक कुल 31 लोग कोरोना संक्रमण से संक्रमित हुए हैं। जिसके कारण शहरी भाग में कुल मरीजों का आंकड़ा 651 पर पहुँच चुका हैं जिसमेंं 25 लोगों की मृत्यु हो चुकी हैं.इसके साथ ही 445 लोगो का उपचार विभिन्न अस्पतालों में चल रहा हैं.181 लोग उपचार के दरम्यान ठीक हो चुके हैं। वही पर टाटा स्थित 582 लोगों को कोरंटाइन किया गया हैं। जिसमें पाॅजिटिव मरीजों के परिजनो सहित बाहर से शहर में प्रवेश करने वाले लोग भी शामिल हैं.इस प्रकार की जानकारी भिवंडी मनपा जनसंपर्क अधिकारी मिलिंद पलसुले ने दिया हैं।
     
वही पर भिवंडी ग्रामीण परिसर में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 277 पर पहुँच चुका था.आज मंगलवार 16 जून को 11 पाॅजिटिव मरीज पाऐ गये हैं. दिवा अंजूर क्षेत्र से 09 मरीज पाऐ गये हैं, जिसमें वलगांव निवासी 55,35,27,58,27 वर्षीय पुरुष, गुदंवली गांव निवासी 48,65,55 वर्षीय महिला, दापोडे गांव निवासी 48 वर्षीय पुरुष का समावेश हैं। इसके साथ ही पडघा परिसर से 01 मरीज पाऐ गये हैं.जिसमें बोरिवली गांव 59 वर्षीय पुरुष का समावेश हैं। वही पर कोन गांव परिसर के राजनोली गांव निवासी 37 वर्षीय महिला भी संक्रमित हुई हैं। जिसके कारण अब ग्रामीण परिसर में कुल पाॅजिटिव मरीजों की संख्या 277 पर पहुँच चुका है। ग्रामीण परिसर में मृतकों की संख्या 05 हैं. वही पर 116 लोग उपचार के दरम्यान ठीक हो चुके हैं,156 लोगों का उपचार विभिन्न अस्पतालों में चल रहा हैं.
           
भिवंडी शहर तथा ग्रामीण परिसर में कुल पाॅजिटिव मरीज की संख्या 928 पर पहुँच चुका हैं। जिसमें 297 मरीज उपचार के दरम्यान ठीक हो चुके हैं। इसके साथ ही 30 मरीजों की मृत्यु हो चुकी हैं 603 मरीजों का उपचार विभिन्न अस्पताल में चल रहा हैं।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट