
भिवंडी में गुरुवार से 15 दिन के लिए विशेष लाॅक डाउन, पालिका महासभा ने दिया मंजूरी
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Jun 16, 2020
- 1744 views
भिवंडी।। एक जून से शुरू अन लाॅक डाउन के दरम्यान भिवंडी शहर में अचानक कोरोना पाॅजिटिव मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही हैं। जिसके कारण शहर में भयानक स्थिति पैदा हो गयी हैं.इस स्थिति को देखते हुए भिवंडी पालिका प्रशासन ने एक विशेष महासभा का आयोजन किया। सभागृह में विशेष सोसल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए जन प्रतिनिधियों को एक कुर्सी छोड़ कर बैठाया गया। इसके साथ ही तीन घंटे तक चर्चा के दरम्यान पीठासीन अधिकारी महापौर प्रतिभा विलास पाटिल ने सभी जन प्रतिनिधियों के सहमति अनुसार गुरुवार से 15 दिन के लिए विशेष लाॅक डाउन की घोषणा की। इस सभा के दरम्यान अनेक नगरसेवकों ने पालिका प्रशासन पर कोरोना उपाय योजना में गंभीर लापरवाही का आरोप भी लगाया।
नगरसेवक फराद (बाबा) बहाउद्दीन ने पालिका प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि आयुक्त द्वारा कोरोना पाॅजिटिव मरीजों के मृत्यु संख्या में झूठा अहवाल दिया जा रहा हैं.पांच दिन के अंदर लगभग 250 लोगों की मृत्यु हो चुकी हैं। सभी कबिस्तान फुल हो चुके हैं। किन्तु प्रशासन सिर्फ 25 लोगो की मृत्यु होने का दावा पेश कर रहा हैं.मरीजों को हास्पिटल ले जाने तथा मृतकों को कबिस्तान पहुंचाने के लिए एंबुलेंस उपलब्ध नहीं हो रहा हैं.वही पर एंबुलेंस चालकों द्वारा मुंह मांगी रकम मरीजों के परिजनों से वसूला जा रहा हैं.पालिका प्रशासन द्वारा कोरोना पाॅजिटिव मरीजों के उपचार हेतु लिया गया प्राइवेट अस्पतालों में किसी प्रकार से सुविधा उपलब्ध नहीं हैं.इसके साथ ही श्री व-हाळ देवी अस्पताल को तत्काल बंद करने की मांग भी किया गया।
नगरसेवक श्याम अग्रवाल ने पालिका प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मरीजों तथा मृतकों के शव वाहिनी व एंबुलेंस नहीं मिलने के कारण उन्हें श्मशान भूमि तक ट्रकों द्वारा पहुँचाया जा रहा हैं। प्राइवेट लैब वाले आज भी कोरोना जांच के लिए 4500 रुपए की मांग कर रहे हैं.जबकि राज्य सरकार ने जांच की फीस 2200 रुपये कर दी हैं। कोरंटाईन सेंटर में परिजनो को कोरंटाइन करने तथा छुट्टी देने के नाम पर पैसा मांगा जा रहा हैं।
नगरसेवक प्रशांतलाड भी पालिका के कार्यभार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि IGM शासन का हैं उसमें पालिका प्रशासन लाखों रुपये खर्च कर रही हैं। एक भी एंबुलेंस समय पर नहीं मिलती हैं।हम लोगो के पास अपने बुजुर्गों के नाम पर एंबुलेंस हैं हम सब देने के लिए तैयार है। किन्तु प्रशासन उसका इस्तेमाल सही तरीके से करें । गैबीनगर परिसर में लगातार पाॅजिटिव मरीज मिल रहे हैं इस पर भी चिंता व्यक्त किया।
उप महापौर इमरान खान ने पालिका के कार्यभार व एंबुलेंस का मुद्दा उठाकर गंभीर आरोप लगाया।
सभागृह नेता विलास पाटिल व नगरसेवक संतोष शेट्टी ने सपा विधायक रईस शेख को फेसबुकिया नेता कहते हुए कहा कि विधायक महोदय स्वयं मुंबई महानगर पालिका के नगरसेवक भी हैं वहाँ पर पांच - पांच आयएसआय आयुक्त होने के बावजूद मुंबई की स्थिति गंभीर बनी हुई हैं.फेसबुक व सोसल मीडिया के माध्यम से पालिका आयुक्त आष्टीकर को हटाकर आय एसआय आयुक्त नियुक्त करने की मांग कर जनता के बीच गंदी राजनीति कर रहे हैं।
आज महासभा में आयुक्त आष्टीकर ने सभी नगरसेवक को आश्वासन देते हुए कहा कि पिछले दिनों कुछ चूक हुई हैं,किन्तु अब प्रशासन चौबीस घंटे सर्तक हैं। वही पर लोक प्रतिनिधि तथा नागरिकों के सहायता से जल्द ही 350 बेड का अस्पताल निर्माण कर लिया जायेगा।
महापौर प्रतिभा विलास पाटिल ने शहर में वैश्विक महामारी कोरोना का दुष्प्रभाव रोकने के लिए अत्यावश्यक कदम उठाते हुए सभी दुकानें पहले चरण के लाॅक डाउन के तरह बंद रखने की घोषणा की हैं, वही पर अत्यावश्यक सेवाएं मेडिकल, दूध व किराना स्टोर की दुकानें समय सीमानुसार ही खुली रहेगी। तीन बत्ती सब्जी मार्केट पूरी तरह से बंद रहेगा। इस बार 15 दिन तक कड़क लाॅक डाउन किया जायेगा। इस संबंध में जल्द ही पुलिस, जिला प्रशासन सहित राज्य सरकार की सूचना दी जायेगी। इस प्रकार की घोषणा महासभा में महापौर ने किया हैं।
रिपोर्टर