भिवंडी में कोव्हिड -19 पाॅजिटिव मरीजों का आकड़ा पहुँचा 983

शहर 36 व ग्रामीण से 19 कुल 55 पाॅजिटिव मरीज आज

भिवंडी।। भिवंडी शहर में आज 36 पाॅजिटिव मरीज पाऐ गये.जिसके कारण अब शहरी भाग में कुल मरीजों की संख्या 687 पर पहुँच चुका है। इसके साथ ही ग्रामीण परिसर से 19 पाॅजिटिव मरीज पाऐ जाने से अब ग्रामीण का आंकड़ा भी 296 पर पहुँचा हैं। अब भिवंडी में कुल 983 लोग इस महामारी से संक्रमित हो चुके हैं। जिसमें शहर से 25 व ग्रामीण परिसर से 05 कुल 30 लोगों की मौत हो चुकी हैं।
   
आज बुधवार 17 जून,शहर के विभिन्न भागों से कुल 36 मरीज पाऐ गये हैं.नदीनाका में 7 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं जिसमें 05 महिला 02 पुरुष का समावेश हैं। अवचित पाडा से 01 पुरुष भी संक्रमण का शिकार हुआ हैं।शांतिनगर परिसर में 03 नये मरीज पाऐ गये हैं जिसमें 01 महिला 02 पुरुष शामिल है। गैबीनगर से 01 महिला आज भी पाॅजिटिव पाई गयी हैं। पदमा नगर से 03 मरीज पाऐ गये हैं जिसमें 01 महिला व 02 पुरुष का समावेश हैं। कामतघर गांव से 06 मरीज पाऐ गये हैं जिसमें 03 महिला व 03 पुरुष का समावेश है। भंडारी कंंपाउड में 02 लोग संक्रमित हुए हैं जिसमें 01 पुरुष व 01 महिला शामिल हैं।ईदगाह परिसर से 02 पुरुष संक्रमित हुए हैं। संगमपाडा से 06 लोग आज संक्रमण के शिकार हुए हैं जिसमें 02 महिला व 04 पुरुष का समावेश हैं। इसके साथ ही मिल्लतनगर में 05 मरीज पाऐ है। जिसमें 03 महिला 01 पुरुष तथा 01 बालक का समावेश हैं। आज शहर से 17 महिला व 18 पुरुष तथा 01 बालक कुल 36 लोग कोरोना संक्रमण से संक्रमित हुए हैं। जिसके कारण शहरी भाग में कुल मरीजों का आंकड़ा 687 पर पहुँच चुका हैं जिसमेंं 25 लोगों की मृत्यु हो चुकी हैं.इसके साथ ही 484 लोगो का उपचार विभिन्न अस्पतालों में चल रहा हैं.192 लोग उपचार के दरम्यान ठीक हो चुके हैं। वही पर टाटा स्थित 484 लोगों को कोरंटाइन किया गया हैं। जिसमें पाॅजिटिव मरीजों के परिजनो सहित बाहर से शहर में प्रवेश करने वाले लोग भी शामिल हैं.इस प्रकार की जानकारी भिवंडी मनपा जनसंपर्क अधिकारी मिलिंद पलसुले ने दिया हैं।
       
वही पर भिवंडी ग्रामीण परिसर में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 296 पर पहुँच चुका था.आज बुधवार 17 जून को 19 पाॅजिटिव मरीज पाऐ गये हैं. खारबांव क्षेत्र से 05 मरीज पाऐ गये हैं, जिसमें काल्हेर निवासी 13 वर्षीय महिला व 35 वर्षीय पुरुष, कशेली गांव निवासी 48 वर्षीय पुरुष, डूंगे गांव निवासी 30 वर्षीय पुरुष कारिवली गांव निवासी 15 वर्षीय युवक का समावेश हैं। इसके साथ ही अनगांव परिसर से 03 मरीज पाऐ गये हैं.जिसमें शेलार गांव 30, 29 वर्षीय पुरुष, महापोली गांव निवासी 70 वर्षीय पुरुष का समावेश हैं। वही पर कोन गांव परिसर से 08 मरीज पाऐ गये हैं जिसमें पिंपलास गांव निवासी 22,23,46 वर्षीय पुरुष व 66 ,40,32,18 वर्षीय महिला का समावेश हैं। चिंबी पाडा से 65 वर्षीय पुरुष व दिवा अंजूर गांव से 52 वर्षीय पुरुष भी संक्रमण का शिकार हुआ हैं। जिसके कारण अब ग्रामीण परिसर में कुल पाॅजिटिव मरीजों की संख्या 296 पर पहुँच चुका है। ग्रामीण परिसर में मृतकों की संख्या 05 हैं. वही पर 175 लोग उपचार के दरम्यान ठीक हो चुके हैं,116 लोगों का उपचार विभिन्न अस्पतालों में चल रहा हैं.
         
भिवंडी शहर तथा ग्रामीण परिसर में कुल पाॅजिटिव मरीज की संख्या 983 पर पहुँच चुका हैं। जिसमें 308 मरीज उपचार के दरम्यान ठीक हो चुके हैं। इसके साथ ही 30 मरीजों की मृत्यु हो चुकी हैं 606 मरीजों का उपचार विभिन्न अस्पताल में चल रहा हैं।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट