भिवंडी में कोरोना पाॅजिटिव मरीजों की संख्या पहुँचा 2106

भिवंडी पालिका क्षेत्र 164 व भिवंडी ग्रामीण परिक्षेत्र 55 कुल 219 नये मरीज

भिवंडी।। भिवंडी में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस पर लगाम लगाने के लिए भिवंडी महानगर पालिका नवनियुक्त आयुक्त डाॅ.पंकज आसिया ने कमर कस ली हैं। जानकारों का मानना हैं कि कोरंटाइन में लापरवाही से तीव्र गति से वायरस ने विकराल रूप धारण किया हैं। इसके लिए पालिका प्रशासन ने टाटा आमंत्रणा के अलावा अब राईस स्कूल , चाचा नेहरू स्कूल व ओसवाल स्कूल को कोरंटाइन सेंटर बनाने का काम युद्ध स्तर पर शुरू किया हैं।
   
आज 25 जून गुरुवार,भिवंडी शहर में 164 नये मरीज पाऐ जाने से मरीज़ की संख्या 1496 पर पहुँच चुका हैं. जिसमें आज 03 लोगों की मृत्यु होने से मृतकों की संख्या 91 पर पहुँच चुका हैं.इसके साथ ही आज 09 लोगों उपचार के दरम्यान अस्पताल से डिस्चार्ज किये जाने से ठीक होने की संख्या 510 पर पहुँच चुकी हैं.वही पर 895 लोगों का अब भी उपचार चल रहा हैं। साथ - साथ शहर में लगातार बढ़ रहे कोरोना को देखते हुए संक्रमित मरीजों के परिजनो को कोरंटाईन किया जा रहा हैं जिसकी संख्या 428 हैं।
   
शहर के 15 क्षेत्रों को पालिका प्रशासन ने हाॅट स्पाॅट घोषित किया हैं जिनमें सबसे ज्यादा संगमपाडा परिसर से 27 मरीज मिले. जिनमें 12 महिला 15 पुरुष का समावेश हैं.दूसरे नंबर पर कामतघर में कुल 26 मरीज मिले जिनमें 05 महिला 21 पुरुष का समावेश हैं.तीसरे नबर पर ईदगाह से 17 मरीज़ मिले जिनमें 04 महिला 10 पुरुष व 03 बालक का समावेश हैं.चौथें नबर पर पदमानगर परिसर में 15 मरीज़ मिले जिनमें 07 महिला 08 पुरुष का समावेश हैं। पांचवे स्थान पर भाग्य नगर से 14 मरीज मिलें जिनमें 05 महिला 09 पुरुष का समावेश हैं‌। छटा नंबर पर भंडारी कंपाउड से कुल 12 मरीज मिलें जिनमें 01 महिला 11 पुरुष का समावेश हैं। वही मिल्लतनगर से 11 मरीज मिले जिनमें 02 महिला 09 पुरुष का समावेश हैं।इसके साथ ही गायत्रीनगर से आज 04 नये मरीज मिले जिनमें 04 पुरुष का समावेश हैं। नदीनाका परिसर से 09 मरीज मिलें जिनमें 03 महिला 06 पुरुष का समावेश हैं। अवचित पाडा से 01 महिला,शांतिनगर 02 पुरुष , नवी बस्ती 01 महिला 07 पुरुष, अंजुर फाटा 01 महिला 04 पुरुष, आजमीनगर 02 पुरुष व मिल्लतनगर 02 महिला 04 पुरुष आज संक्रमित हुएहैं.जिसमें  महिला 47 पुरुष 114  तथा 03 बालक कुल164 लोग का समावेश हैं।
     
इसी तरह ग्रामीण परिसर में इस वैश्विक महामारी ने कोहराम मचाकर रखा हुआ हैं। आज 55 नये मरीज़ मिलने से कुल मरीज़ों की संख्या 610 पर पहुँचा. जिनमें मृतकों की संख्या 10 पर पहुँच चुकी हैं। उपचार के दरम्यान 151 संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं.449 मरीज़ों का उपचार विभिन्न अस्पतालों में चल रहा हैं। जिसमें खारबाव परिक्षेत्र से सबसे ज्यादा 20 मरीज मिले. जिनमें खारबांव 01 पुरुष, रहनाल 02 पुरुष, कशेली 05 पुरुष व 03 महिला, पायगांव 02 पुरुष, कालवार 03 पुरुष 02 महिला, डूंगे 02 महिला का समावेश हैं‌। कोन गांव परिक्षेत्र से कुल 09 मरीज मिले जिनमें राजनोली 02 पुरुष, चौधरपाडा 01 पुरुष, कोन गांव 01 पुरुष 02 महिला, पिंपलास 02 पुरुष, बापगांव 01 पुरुष का समावेश हैं। चिंबीपाडा परिक्षेत्र से 05 मरीज पाऐ गये जिनमें खोणी 02 पुरुष 02 महिला, कांबे 01 पुरुष का समावेश हैं। दिवा अंजूर परिक्षेत्र से कुल 08 मरीज पाऐ गये जिनमें वलगांव 01 पुरुष, माणकोणी 01 पुरुष 01 महिला, वेहले 01 पुरुष, दिवे 02 पुरुष 01 महिला व सांरग 01 पुरुष का समावेश हैं। पडघा परिक्षेत्र से कुल 06 मरीज पाऐ गये जिनमें पडघा 01 पुरुष 01 महिला , बाद्रे 02 पुरुष 02 महिला का समावेश हैं। वज्रेश्वरी परिक्षेत्र से 02 मरीज पाऐ गये जिनमें अंबाडी से 02 पुरुष का समावेश हैं। दाभाड परिसर के शिरोले गांव 01 पुरुष संक्रमित हुआ हैं। इसी तरह अनगांव परिसर से 04 मरीज पाऐ गये हैं जिनमें शेलार 02 पुरुष, महापोली 01 महिला व 01 पुरुष का समावेश हैं।
     
ठाणे जिला के भिवंडी परिक्षेत्र में कुल मरीजों की संख्या 2106 पर पहुँच चुका हैं.जिनमें 661 मरीज़ उपचार के दौरान ठीक हो चुके हैं। कुल 101 मरीज़ों की मृत्यु हो चुकी हैं। इसके साथ ही 1344 मरीज़ों का उपचार विभिन्न अस्पतालों में चल रहा हैं।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट