भिवंडी में कोरोना पाॅजिटिव मरीजों की संख्या पहुँचा 4393

भिवंडी पालिका क्षेत्र 59 व भिवंडी ग्रामीण परिक्षेत्र 93 कुल 152 नये मरीज

भिवंडी।। शहर तथा ग्रामीण परिसर में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस लगातार कहर मचा रहा हैं। दिन प्रतिदिन मरीज़ों की संख्या में वृद्धि हो रही हैं। वही पर प्रतिदिन मौतें होने से नागरिकों में भय का वातावरण बना हुआ है.लगभग 100 दिनों से ज्यादा लोग अपने अपने घरों में कैद होने पर भी शासन व प्रशासन ने इस वैश्विक महामारी पर रोक लगाने में असमर्थ साबित हुई है।

भिवंडी शहरमहानगर पालिका की स्थिति :
आज 10 जुलाई गुरुवार ,59 नये मरीज पाऐ जाने से मरीज़ों की संख्या 2642 पर पहुँच चुका हैं.जिसमें आज 07 मरीज़ों की मृत्यु होने से मृतकों की संख्या 141 पर पहुँचा हैं.इसके साथ ही आज 40 लोग उपचार के दरम्यान ठीक होने पर अस्पताल से डिस्चार्ज किये जाने से ठीक होने की संख्या 1483 पर पहुँच चुका हैं.वही पर 1018 लोगों का अब भी विभिन्न अस्पतालों में उपचार चल रहा हैं.इसके साथ 115 जगहों को पालिका प्रशासन ने कंटनमेट जोन घोषित किया है.आज नदीनाका से 03 पुरुष 01 महिला, नवी बस्ती 05 पुरुष 05 महिला,भाग्य नगर 03 पुरुष 01 महिला, पदमानगर 05 पुरुष 02 महिला, आजमीनगर 03 पुरुष 01 महिला, ईदगाह रोड़ 02 पुरुष 01 महिला, संगमपाडा 06 पुरुष 08 महिला,गैबीनगर 02 पुरुष 02 महिला,मिल्लतनगर 02 पुरुष 01 महिला, कामतघर 02 पुरुष 02 महिला तथा अवचित पाडा से 02 पुरुष संक्रमित हुए है। वही पर गायत्रीनगर ,शांतिनगर, अंजुर फाटा व भंडारी कंपाउड परिसर से आज एक भी मरीज नहीं मिलें.आज कुल 59 नये मरीज़ मिले है जिनमें 25 पुरुष 24 महिला शामिल हैं। 

भिवंडी ग्रामीण परिसर की स्थिति:
ग्रामीण क्षेत्र में आज 93 नये मरीज़ मिलने से कुल मरीज़ों की संख्या 1751 पर पहुँचा हैं.जिनमें आज 00 मरीज़ों की मृत्यु होने से मृतकों की संख्या 49 पर पहुँचा हैं।  उपचार लेने वाले की संख्या 1082 पर है, वही पर उपचार के दरम्यान 620 लोग ठीक हो चुके है.161 लोगों को होम कोरंटाईन व 591 लोगो को कोरंटाइन किया गया है. इसके साथ ही 219 जगहों को कंटनमेट जोन घोषित किया गया है.
     
ठाणे जिला के भिवंडी में कुल मरीजों की संख्या 4393 पर पहुँच चुका हैं.जिनमें से 2103 लोग उपचार के दरम्यान ठीक हो चुके है.190 लोगों की मृत्यु हो चुकी है.इसके साथ ही 2100 लोगो का उपचार चल रहा है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट