कोरोना से पीड़ित पुलिसकर्मियों के मदत के लिये डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने बुक किए 11 होटल्स

मुंबई ।। करोना संक्रमण के बढ़ रहे मामलों के बीच बॉलीवुड डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने मुंबई पुलिस के जवानों के लिए 11 होटल्स बुक किए हैं। इसकी जानकारी मुंबई के पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह ने ट्वीट करके सार्वजनिक की है।परमबीर सिंह ने ट्विटर पर लिखा, "हम रोहित शेट्टी को धन्यवाद देते हैं, जो कोविड-19 महामारी की शुरुआत से ही खाकी में काम करने वाले पुरुषों और महिलाओं के लिए निरंतर समर्थन करते रहे हैं। उन्होंने मुंबई में हमारे ऑन ड्यूटी कर्मियों के लिए असीमित इस्तेमाल के साथ 11 होटलों की सुविधा दी है।

इससे पहले भी रोहित ने मुंबई पुलिस के ऑन ड्यूटी कोरोना वॉरियर्स के लिए 8 होटल उपलब्ध कराए थे। उस दौरान मुंबई पुलिस ने ट्वीट करते हुए कहा था, "रोहित शेट्टी ने शहर के आठ होटल हमारे ऑन-ड्यूटी कोरोना वॉरियर्स के लिए दिए हैं। जिसमें हम आराम कर सकते हैं, नहा सकते हें, हमारे नाश्ते और डिनर का इंतजाम भी किया गया है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट