भिवंडी शहर में 19 जुलाई तक आगे बढ़ा पूर्ण लाॅक डाउन

भिवंडी।। मुंबई से सटे भिवंडी शहर में भी कोरोना वायरस का केस थमने का नाम नहीं ले रहा हैं। इसके संक्रमण को रोकने के लिए एक बार फिर भिवंडी शहर महानगरपालिका ने पूर्ण लॉकडाउन को 19 जुलाई शाम 05 बजे तक के लिए आगे बढ़ा दिया है।
         
कम्पलीट लॉकडाउन को आगे बढ़ाने का निर्णय भिवंडी महानगर पालिका आयुक्त डाॅ. पंकज आशिया ने रविवार को सुबह लिया है। आगे बढ़ाया गया लॉकडाउन 12 जुलाई की सुबह 7 बजे से लागू होगा और 19 जुलाई की शाम 5 बजे समाप्त होगा।

कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए महानगर पालिका ने पहले ही 12 जून से कंटनमेट जोन में लाॅक डाउन की घोषणा कर रखा था. पालिका प्रशासन की तमाम कोशिशों के बाद भी भिवंडी में कोरोना के केसेस में कमी नहीं आ रही है। जिसेक चलते उन्होंने यह लॉकडाउन समाप्त होने से पहले ही एक सप्ताह के लिए लॉकडाउन को एक्सटेंड कर दिया है। इसके साथ ही आयुक्त डाॅ.पंकज आशिया ने कहा कि जैसे सब पहले नियम कानून लागू थे वैसे ही आगे भी लागू रहेगा। जिसके उलंघन पर कानूनी कार्रवाई किया जायेगा।
     
भिवंडी में शनिवार को COVID-19 के 61 नए केस सामने आए हैं, वहीं 03 लोगों ने इस बीमारी के सामने घुटने टेक दिया। इस तरह से भिवंडी में कोरोना वायरस केसेस की संख्या 2703 के आंकड़ा को पार कर चुकी है। वही पर कुल 144 लोगों की मृत्यु हो चुकी हैं।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट