
भिवंडी के IGM अस्पताल में रेडीमेक्सिव्हर इंजेक्शन तत्काल उपलब्ध कराने की मांग
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Jul 12, 2020
- 694 views
भिवंडी।। शहर तथा ग्रामीण परिसर में कोरोना वायरस का दुष्प्रभाव लगातार बढ़ रहा है. इसके रोकथाम में रेडीमेक्सिव्हर इंजेक्शन कारगर साबित हो रहा है। किन्तु इस संकटकाल में भी इस इंजेक्शन की भी कालाबाजारी शुरू हो गयी है। जिसके कारण घोर गरीबों का यह इंजेक्शन नहीं मिलने से मृत्यु हो रही है। भिवंडी तालुका में स्थित कोव्हिड - 19 स्वं. इंदिरा गांधी उप जिला अस्पताल में यह इंजेक्शन तत्काल उपलब्ध करवाने की मांग भिवंडी भाजपा शहर अध्यक्ष संतोष शेट्टी ने महानगर पालिका आयुक्त डाॅ पंकज आशिया को निवेदन पत्र देकर किया है।
गौरतलब हो कि 2 जुलाई को भिवंडी दौरे पर आऐ राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने इस इंजेक्शन को तत्काल उपलब्ध करवाने का निर्देश संबधित अधिकारियों को दिया था। किन्तु 10 दिन बीत जाने के बाद कोव्हिड -19 IGM अस्पताल में मरीज़ो को इंजेक्शन उपलब्ध नही होने से चिंता व्यक्त किया है। वही पर बाजार में यह इंजेक्शन की कालाबाजारी हो रही है। अस्पताल प्रशासन के पास इंजेक्शन उपलब्ध नही होने से मरीज़ो को इंजेक्शन बाजार में ऊँचे दामों में खरीदना पड़ रहा है। इसके पूर्व शासन ने कहा था कि कोई भी मरीज़ उपचार से वंचित नहीं रहेगा। इसके बावजूद भिवंडी के IGM अस्पताल में इंजेक्शन उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। जो अत्यंत गंभीर बात है। मनपा आयुक्त इसे संज्ञान में लेकर शासन को सूचित कर IGM अस्पताल में यह इंजेक्शन उपलब्ध करवाकर नागरिकों को इसकी जानकारी दें इस प्रकार की मांग भाजपा अध्यक्ष संतोष शेट्टी ने किया है।
रिपोर्टर