
स्व. मनोज म्हात्रे प्रतिष्ठान के माध्यम से विद्यार्थियों को नोटबुक वितरित।
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Aug 16, 2018
- 895 views
भिवंडी महानगरपालिका के पूर्व सभागृह नेता स्व . मनोज म्हात्रे के स्मरणार्थ स्थापन की गई स्व . मनोज अनंत म्हात्रे सामाजिक प्रतिष्टान की स्थापना स्वतंत्र दिवस के अवसर पर करते हुए क्षेत्र के गुणवंत विद्यार्थी , सामाजिक कार्यकर्ता , पूर्व सैनिकों का गौरव किया गया। प्रतिष्ठान की अध्यक्षा हर्षाली मनोज म्हात्रे द्वारा अंजूरफाटा स्थित आयोजित उक्त कार्यक्रम में नगरसेविका वैशाली म्हात्रे , वरिष्ठ निरीक्षक सुरेश जाधव , अशोक म्हात्रे , हर्षद पाटिल ,नगरसेवक राहुल छगन पाटिल, अजय पालके , जहीर बोबडे , श्रीनारायण तिवारी, आफाक फारुकी , वनिता शिंदे सहित असंख्य मान्यवर उपस्थित थे। .
उक्त अवसर पर हर्षाली म्हात्रे ने कहा कि पिता स्व . मनोज म्हात्रे की समाज के गरीब, असहाय व जरूरतमंदों की सहायता के लिए सदैव हाथ बढाकर सहायता करते थे जो मृत्यु के पश्च्यात उसी प्रकार शुरु रखते हुए उनकी स्मृती जागृत रखने का प्रयत्न इस संस्था की स्थापना के पीछे है आगे भी समाज के सभी घटक की सहायता करने के लिए हमारा प्रयत्न जारी रहेगा। अंजूरफाटा क्षेत्र के स्कूल विद्यार्थियों का गुणगौरव करते हुए विद्यार्थियों को नोटबुक वितरण , क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता , तालुका के पूर्व सैनिकों का सम्मान उपस्थित मान्यवरों के शुभहस्तों किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण कर के किया गया तथा उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संस्था की पदाधिकारी दीपाली चिकणकर , अनिल पालके , रोहन लहाने , युक्त म्हात्रे , पूजा जाधव , सचिन पाटिल , संदीप जाधव , कल्पेश पाटिल आदि ने अथक प्रयास किया तथा उक्त कार्यक्रम में हितचिंतक , नागरिक भारी संख्या में उपस्थित थे।
रिपोर्टर