
भिवंडी में कोरोना मरीजों की संख्या पहुँचा 5408
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Jul 18, 2020
- 1826 views
भिवंडी पालिका क्षेत्र 57 व भिवंडी ग्रामीण परिक्षेत्र 60 कुल 117 नये मरीज
भिवंडी।। शहर तथा ग्रामीण परिसर में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस लगातार कहर मचा रहा हैं। दिन प्रतिदिन मरीज़ों की संख्या में वृद्धि हो रही हैं। वही पर प्रतिदिन मौतें होने से नागरिकों में भय का वातावरण बना हुआ है.लगभग 100 दिनों से ज्यादा लोग अपने अपने घरों में कैद होने पर भी शासन व प्रशासन ने इस वैश्विक महामारी पर रोक लगाने में असमर्थ साबित हुई है।
भिवंडी शहर महानगर पालिका की स्थिति :
आज 18 जुलाई शनिवार, 57 नये मरीज पाऐ जाने से मरीज़ों की संख्या 3063 पर पहुँच चुका हैं.जिसमें आज 02 मरीज़ की मृत्यु होने से मृतकों की संख्या 175 पर पहुँचा हैं.इसके साथ ही आज 11 लोग उपचार के दरम्यान ठीक होने पर अस्पताल से डिस्चार्ज किये जाने पर ठीक होने की संख्या 2200 पर पहुँच चुका हैं.वही पर 688 लोगों का अब भी विभिन्न अस्पतालों में उपचार चल रहा हैं.इसके साथ 115 जगहों को पालिका प्रशासन ने कंटनमेट जोन घोषित किया है.आज गायत्रीनगर 01 महिला, नदीनाका 02 पुरुष 01 महिला, नबी बस्ती 02 पुरुष,शांतिनगर 01 पुरुष, भाग्य नगर 07 पुरुष 07 महिला,पदमानगर 03 पुरुष 02 महिला, अंजूर फाटा 01 महिला, आजमीनगर 01 महिला,संगमपाडा 03 पुरुष 01 महिला,गैबीनगर 02 पुरुष 02 महिला, मिल्लतनगर 01 पुरुष 02 महिला,कामतघर 04 पुरुष 03 महिला तथा भंडारी कंपाउड से 02 पुरुष 02 महिला संक्रमित हुई है। वही पर ईदगाह परिसर से आज एक भी मरीज नहीं मिलें.आज कुल 57 नये मरीज़ मिले है जिनमें 32 पुरुष 25 महिला शामिल हैं।
भिवंडी ग्रामीण परिसर की स्थिति:
ग्रामीण क्षेत्र में आज 60 नये मरीज़ मिलने से कुल मरीज़ों की संख्या 2345 पर पहुँचा हैं.जिनमें आज 04 मरीज़ की मृत्यु होने से मृतकों की संख्या 63 पर पहुँचा हैं। उपचार लेने वाले की संख्या 966 पर है, वही पर उपचार के दरम्यान 1316 लोग ठीक हो चुके है.इसके साथ ही 219 जगहों को कंटनमेट जोन घोषित किया गया है।
आज शनिवार के दिन अनगांव कार्यक्षेत्र से 02,कोन कार्यक्षेत्र 05, खारबांव कार्यक्षेत्र 45, पडघा कार्यक्षेत्र 02, चिबींपाडा 02 और दिवा अंजूर कार्यक्षेत्र 04 कुल 60 नये संक्रमित मरीज़ मिले है। इसके साथ ही कोन गांव 03 तथा खारबांव 01 कुल 04 मरीज़ो की आज मृत्यु हुई है।
ठाणे जिला के भिवंडी में कुल मरीजों की संख्या 5408 पर पहुँच चुका हैं.जिनमें से 3516 लोग उपचार के दरम्यान ठीक हो चुके है.238 लोगों की मृत्यु हो चुकी है.इसके साथ ही 1654 लोगो का उपचार चल रहा है।
रिपोर्टर