
भिवंडी के पडघा गांव निवासी किशोर माने MPSC परीक्षा में उत्तीर्ण। मंत्रालय में उप सहायक अधिकारी के पद पर नियुक्त।
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Jul 19, 2020
- 543 views
भिवंडी।। भिवंडी तालुका के पडघा गांव, बालाजीनगर निवासी किशोर माने MPSC परीक्षा में कठोर मेहनत कर उत्तीर्ण किये जाने से परिसर में खुशी की लहर व्याप्त है। क्योंकि उस पद तक पहली बार गांव का कोई युवक पहुँचा है। शासन ने उन्हें मंत्रालय में उप सहायक पद पर नियुक्त किया है।
गौरतलब हो कि किशोर विलास माने शिक्षक परिवार से होने के कारण बी.एस.सी.,पी.यू.डी, एम. एस.सी, एम. ए.,एल. एल. बी. तक शिक्षा प्राप्त कर MPSC परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए कठोर मेहनत करना प्रारम्भ किया था। तथा पांच साल के कड़ी मेहनत पर उन्हें सफलता प्राप्त हुआ है।
किशोर माने ने नवयुवको तथा विद्यार्थियों को संदेश देते हुए कहा कि लक्ष केंद्रित करने से जरुर सफलता मिलती है। मै पढ़ाई के साथ साथ पांच साल तक एक कंपनी में काम करते हुए पढ़ाई जारी रखा। तथा बाबा साहेब आंबेडकर को आदर्श मानते हुए उनके द्वारा दिखाये गये मार्ग पर चल चलने से आज मुझे सफलता मिली है। लगातार मेहनत करने से एक दिन जरुर सफलता मिलती है।
रिपोर्टर