भिवंडी के सैकड़ों मनसे कार्यकर्ता राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में शामिल।

भिवंडी।। राज्य के उप मुख्यमंत्री अजीत दादा पवार, जन्मदिन के अवसर पर भिवंडी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के शहर अध्यक्ष भगवान टावरे ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ  केक काटकर जन्मदिन मनाया। वही पर मनसे छोड़ कर पार्टी में प्रवेश करने वाले कार्यकर्ताओं का भी सत्कार किया गया तथा पद देकर शहर की जिम्मेदारी सौंपी गयी। 

उप मुख्यमंत्री अजीत दादा पवार के जन्मदिन के अवसर पर भिवंडी मनसे वाहतुक सेना शहर अध्यक्ष हमीद अब्दुल वाहिद शेख अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए। वही पर शहर अध्यक्ष भगवान टावरे ने पार्टी का विस्तार करते हुए कार्यकर्ताओं में पद का भी वितरण किया।

   हमीद अब्दुल वाहिद शेख को भिवंडी शहर उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गयी.वही पर शहादत हुसेन मोहम्मद अन्सारी को भिवंडी पश्चिम विधानसभा अध्यक्ष तथा इलियास रज्जाक चौधरी को  रिक्षाचालक मालक संघटना अध्यक्ष की जबाबदारी दिया गया.और बोबडे सज्जाद शरीफ, दिनेश शरद रोकडे को शहर उपाध्यक्ष पद दिया है। तथा जशिरूद्दीन रजाक पटेल कामगार सेल अध्यक्ष,फैसल गुफरान अन्सारी वॉर्ड नंबर 16 अध्यक्ष, अरबाज रफिक शेख वार्ड क्रमांक 15 अध्यक्ष,कल्पेश साईनाथ नाईक क्रीडा सेल अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता अँड यासिन मोमीन ,कार्याध्यक्ष अनिल फडतरे, सचिव अँड सुनील पाटिल, युवक अध्यक्ष ईबाद नोमानी , सेवादल अध्यक्ष इर्शाद अन्सारी, रोहिदास वाघमारे, कैलास घरत आदि पक्ष के पदाधिकारी उपस्थित थे।
        शहर अध्यक्ष भगवान टावरे ने नव नियुक्ति पदाधिकारियो को संबोधित करते हुए कहा कि हमें विश्वास है सभी पदाधिकारी जनता को न्याय दिलाने के लिए काम करेंगे। आने वाले समय में पार्टी और भी मजबूत होगी। जनता को‌ न्याय दिलाना की सच्ची सेवा है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट