भिवंडी मनपा के प्रभाग समितियों में क्षेत्राधिकारी का पद संभाल रहे लिपिकों ने उपायुक्त मुख्यालय से लगाई गुहार

◾जल्द करो मेरी भी बदली

भिवंडी।। भिवंडी महानगर पालिका आयुक्त डाॅ.पंकज आशिया ने गत दिनों प्रभाग समितियों में क्लर्क से बने प्रभाग अधिकारियों को उनके मूल पद पर भेजकर उनके रिक्त पद पर शासन से आऐ वर्ग -2 के अधिकारियों की नियुक्ति कर सहायक आयुक्त पद की जिम्मेदारी सौंपी है। क्लर्क बनाम सहायक आयुक्तो का चर्चा मनपा गलियारे में अभी समाप्त भी नहीं हुआ था कि प्रभाग समितियों में क्षेत्रीयधिकारी का पद संभाल रहे बीट निरीक्षकों ने मनपा उपायुक्त (मुख्य) से निवेदन पत्र देकर मांग किया कि बीट निरीक्षक का पद क्षेत्रीयधिकारी अधिकारियों के लिए है उन्हे नाप जोख की गणना है किन्तु पूर्व में आऐ आयुक्तो ने लिपिक दर्जे के कर्मचारियों को प्रभारी बीट निरीक्षक पद देकर काम करवाया जा रहा है। किन्तु काम की अज्ञानता के कारण बहुत सारी गलतियाँ हो रही है। जिसके कारण उक्त पद क्षेत्रीयधिकारी अधिकारियों की नियुक्ति की जाये। तथा हमें भी मूल क्लर्क पद पर भेजा जाये। 

वही पर चारों प्रभाग समितियों में शासन से आऐ चार सहायक आयुक्तो की नियुक्ति की गयी है।इसी तरह बीट निरीक्षक पद पर भी क्षेत्रीयधिकारी की नियुक्ति की जाये। इस प्रकार की मांग लिपिक से बने बीट निरीक्षकों ने उपायुक्त (मुख्या) दिपक सांवत से मांग किया है।
         
सुत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पूर्व में रहे प्रभारी सहायक आयुक्तो के संरक्षण में प्रभाग समितियों में सैकड़ों अवैध इमारतें बनकर तैयार हुई है तथा दबंग नगरसेवकों के कारण पूर्व में बनी अवैध इमारतों पर कार्रवाई शुन्य के बराबर है। क्योंकि इन्हें सहित प्रभारी सहायक आयुक्तो पर दबाव बनाया जाता था। इसके साथ ही इन्हें काम की जानकारी नहीं होने के कारण शहनिशा अधिकारी की रिपोर्ट आते आते तक भुमाफिया कोर्ट से स्टे आर्डर लाकर अपने अवैध बांधकाम का काम जारी रखता था। जिसके कारण कुछ महीनों में अवैध इमारतें बनकर तैयार हो जाती है।
       
प्रभाग समिति क्रमांक 01 क्षेत्राधिकारी का पद पर लिपिक विराज भोईर, प्रभाग समिति क्रमांक 02 के क्षेत्रीयधिकारी पद पर लिपिक अशोक पवार व प्रभाग समिति क्रमांक 03 के क्षेत्रीयधिकारी पद पर सुनिल वगल, तथा प्रभाग समिति क्रमांक 04 के क्षेत्रीयधिकारी पद पर लिपिक भरत उगडे कार्यरत हैं। वही पर प्रभाग समिति क्रमांक 05 के क्षेत्रीयधिकारी पद कई महीनों से रिक्त पड़ा है। अब देखना यह है कि इन्हें भी क्या मूल पद पर मनपा आयुक्त डाॅ. पंकज आशिया भेजकर क्षेत्रीयधिकारी अधिकारियों की नियुक्ति करेंगे इस बात की चर्चा मनपा गलियारे में होने लगी है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट