
भिवंडी पुलिस के 116 जवान कोरोना से संक्रमित
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Jul 24, 2020
- 620 views
◼ उपचार के दरम्यान 108 पुलिसकर्मी ठीक
◼ कुल 08 पुलिस कर्मचारियों का उपचार शुरू
भिवंडी।। भिवंडी शहर तथा ग्रामीण परिसर में वैश्विक महामारी कोरोना तांडव मचाकर रखा हुआ है। इस महामारी से नागरिकों को बचाने के लिए शासन ने 24 मार्च से देशव्यापी लाॅक डाउन लगाकर नागरिकों को घरों में रहने के लिए हिदायत दी जा रही है जिसके लिए भारी संख्या में पुलिस बल सड़कों पर तैनात है। वही पर लाॅक डाउन के दरम्यान आने वाले त्योहारों में भिवंडी पुलिस बल के जवान 24 घंटे सुरक्षा व्यवस्था में लगे रहे। जिसके कारण इस महामारी ने इन्हें भी अपने चपेट में ले लिया।
ठाणे शहर पुलिस परिमंडल 02 भिवंडी अंर्तगत कुल 06 पुलिस स्टेशनों का समावेश है। जिनमें 27 पुलिस अधिकारी तथा 89 पुलिस कर्मचारी कुल 116 पुलिसकर्मी कोरोना से संक्रमित हुए है। वही पर 24 पुलिस अधिकारी तथा 84 पुलिसकर्मी उपचार के दौरान ठीक भी हो चुके है। तथा 03 पुलिस अधिकारी व 05 पुलिस कुल 08 पुलिस जवानों का अब भी उपचार चल रहा है इसके साथ ही कोरोना की जंग जीतकर 11 पुलिस अधिकारी तथा 34 पुलिस कर्मी कुल 45 पुलिस के जवान अपने कर्तव्य पर हाजिर हो चुके है। तथा उपचार के दरम्यान ठीक होने, होम कोंरटाईन पूर्ण होने पर 04 अधिकारी तथा 14 पुलिस कर्मी गैर हाजिर हैं तथा 07 पुलिस जवान सिक है।
◾ भोईवाडा पुलिस स्टेशन :
भिवंडी शहर के भोईवाडा पुलिस स्टेशन अंर्तगत शहर तथा ग्रामीण परिसर का दोनों हिस्सा आता है। इस पुलिस स्टेशन अंर्तगत 01 पुलिस अधिकारी तथा 13 पुलिसकर्मी कुल 14 पुलिस के जवान संक्रमित हुए है जिनमें 01 पुलिस अधिकारी व 12 पुलिसकर्मी कुल 13 पुलिस के जवान उपचार के दरम्यान ठीक हो चुके है वही पर 01 पुलिसकर्मी का अब भी उपचार चल रहा है इसके साथ ही 01 पुलिस अधिकारी तथा 05 पुलिसकर्मी कुल 06 पुलिस के जवान ठीक होकर अपने कर्तव्य (ड्यूटी ) पर हाजिर हो चुके है।
◾भिवंडी शहर पुलिस स्टेशन :
भिवंडी शहर पुलिस स्टेशन अंर्तगत शहर परिसर का भाग आता है। किन्तु लोक संख्या अधिक है। इस पुलिस स्टेशन अंर्तगत 07 पुलिस अधिकारी तथा 13 पुलिसकर्मी कुल 20 पुलिस के जवान संक्रमित हुए है जिनमें 07 पुलिस अधिकारी व 12 पुलिसकर्मी कुल 19 पुलिस के जवान उपचार के दरम्यान ठीक हो चुके है वही पर 01 पुलिसकर्मी का अब भी उपचार चल रहा है.इसके साथ ही 04 पुलिस अधिकारी तथा 06 पुलिसकर्मी कुल 10 पुलिस के जवान ठीक होकर अपने कर्तव्य (ड्यूटी ) पर हाजिर हो चुके है।
◾निजामपुरा पुलिस स्टेशन :
भिवंडी शहर के निजामपुरा पुलिस स्टेशन अंर्तगत शहर तथा ग्रामीण परिसर का दोनों हिस्सा आता है। इस पुलिस स्टेशन अंर्तगत 05 पुलिस अधिकारी तथा 08 पुलिसकर्मी कुल 13 पुलिस के जवान संक्रमित हुए है जिनमें 04 पुलिस अधिकारी व 08 पुलिसकर्मी कुल 12 पुलिस के जवान उपचार के दरम्यान ठीक हो चुके है वही पर 01 पुलिस अधिकारी का अब भी उपचार चल रहा है इसके साथ ही 02 पुलिस अधिकारी तथा 05 पुलिसकर्मी कुल 07 पुलिस के जवान ठीक होकर अपने कर्तव्य (ड्यूटी ) पर हाजिर हो चुके है।
◾ शांतिनगर पुलिस स्टेशन :
भिवंडी शहर के शांतिनगर पुलिस स्टेशन अंर्तगत शहर परिसर का हिस्सा आता है। इस पुलिस स्टेशन अंर्तगत 06 पुलिस अधिकारी तथा 23 पुलिसकर्मी कुल 29 पुलिस के जवान संक्रमित हुए है जिनमें सभी 06 पुलिस अधिकारी व 23 पुलिसकर्मी कुल 29 पुलिस के जवान उपचार के दरम्यान ठीक हो चुके है.इसके साथ ही 05 पुलिसकर्मी जवान ठीक होकर अपने कर्तव्य (ड्यूटी ) पर हाजिर हो चुके है।
◾ नारपोली पुलिस स्टेशन :
भिवंडी शहर के नारपोली पुलिस स्टेशन अंर्तगत शहर तथा ग्रामीण परिसर का दोनों हिस्सा आता है। इस पुलिस स्टेशन अंर्तगत 08 पुलिस अधिकारी तथा 19 पुलिसकर्मी कुल 27 पुलिस के जवान संक्रमित हुए है जिनमें 06 पुलिस अधिकारी व 18 पुलिसकर्मी कुल 24 पुलिस के जवान उपचार के दरम्यान ठीक हो चुके है वही पर 02 पुलिस अधिकारी व 01 कर्मचारी कुल 03 पुलिस के जवानों का उपचार चल रहा है। इसके साथ ही 04 पुलिस अधिकारी तथा 09 पुलिसकर्मी कुल 09 पुलिस के जवान ठीक होकर अपने कर्तव्य (ड्यूटी ) पर हाजिर हो चुके है।
◾ कोन गांव पुलिस स्टेशन :
भिवंडी शहर के कोनगांव पुलिस स्टेशन अंर्तगत ग्रामीण परिसर का हिस्सा आता है। इस पुलिस स्टेशन अंर्तगत 07 पुलिसकर्मी संक्रमित हुए है जिनमें 05 पुलिसकर्मी जवान उपचार के दरम्यान ठीक हो चुके है वही पर 02 पुलिस के जवानों का उपचार चल रहा है। इसके साथ ही 02 पुलिस के जवान ठीक होकर अपने कर्तव्य (ड्यूटी ) पर हाजिर हो चुके है।
◾ पुलिस नियंत्रण कक्ष :
भिवंडी शहर के पुलिस नियंत्रण कक्ष के 06 पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमण के शिकार हुए थे किन्तु उपचार के दरम्यान सभी 06 पुलिस कर्मी ठीक हो चुके हैं इस प्रकार की जानकारी भिवंडी पुलिस उपायुक्त राजकुमार शिदें ने दी है।
रिपोर्टर