
*कस्बावासियों ने भारत रत्न को भावभीनी श्रद्धांजलि के लिए निकाला कैंडिल मार्च*
- Hindi Samaachar
- Aug 18, 2018
- 117 views
*कस्बावासियों ने भारत रत्न को भावभीनी श्रद्धांजलि के लिए निकाला कैंडिल मार्च*
*खेतासराय(जौनपुर):-* पूरा हिन्दुस्तान भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के निधन से देश गहरे शोक में डूबा हुआ है। जहाँ पूरा भारत भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है। वही कस्बावासियो ने भाजपा नेता मनीष गुप्ता के अगुवाई में नगर में देर शाम कैंडिल मार्च निकाल कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार की देर शाम उक्त भाजपा नेता के नेतृत्व में देश के शानदार प्रधानमंत्री रहे पंडित अटल बिहारी वाजपेयी जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कस्बा स्थित गोलाबाजार से कैंडिल मार्च निकलकर मेन रोड होते हुए दुर्गा मन्दिर, पुरानी बाजार संकट मोचन मन्दिर होते पुनः उक्त स्थान पर जाकर देर शाम समाप्त हो गया। इस दौरान मनीष गुप्ता ने कहा कि देश के लिए निस्वार्थ भाव से आजीवन अमूल्य योगदान देने वाले अटल बिहारी वाजपेयी जी का निधन देश के लिए एक अपूर्ण क्षति है। जिसको आजीवन पूरा नही किया जा सकता। आज पूरा देश शोक व्यक्त रहा है। लोगो ने कैंडिल मार्च द्वारा गहरा भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस दौरान अमलेंद्र गुप्ता, संजीव गुप्ता, कपूर चन्द्र जायसवाल, वृजनाथ जायसवाल, अवधेश पाण्डेय, विजय गुप्ता, धर्मचंद्र गुप्ता, शुभम जायसवाल, रोहित यादव सहित अन्य लोग मार्च में शामिल रहे। कैंडिल मार्च का संचालन जगदम्बा प्रसाद पाण्डेय ने किया।
रिपोर्टर