भिवंडी के पुलिस जवान पर जानलेवा हमला, आठ घंटे में आरोपी गिरफ्तार

भिवंडी।। भंडारी चौक पर दो युवको के बीच हो रहे झगड़े को छुड़ाने गये पुलिसकर्मी पर धारधार चाकू से हमला करने की घटना शनिवार को घटित हुई है.इस घटना में जख्मी पुलिस कर्मचारी को उपचार हेतु निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.तथा पुलिस पर हमला करने वाले युवको को तलाश में पुलिस रात भर छापेमारी करती रही. सुबह तड़के भोईवाडा पुलिस ने दोनो युवको को ठाणे शहर के येऊर से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त किया है।
           
मिली जानकारी के अनुसार भोईवाडा पुलिस स्टेशन में कार्यरत पुलिस कांस्टेबल प्रफुल्ल जाऊ दलवी (52) व होमगार्ड सावंत के साथ ईद-उल-फितर के त्यौहार पर भंडारी चौक के निर्धारित प्वाइंट ड्यूटी पर तैनात थे.रात्रि साठे आठ बजे के दरम्यान नझराना मेडिकल के पास, किराना स्टोर के बगल दो युवको ने एक आदमी से मारपीट कर रहे थे। जिसकी जानकारी मिलने के बाद पुलिस कांस्टेबल दलवी , होम गार्ड सांवत के साथ गयें। झगड़ा छुड़ा रहे पुलिस कांस्टेबल दलवी को इसी बीच एक युवक ने धारदार हथियार से हमला कर दिया.जिसमें दलवी के कंधे व कान तथा हाथ पर गंभीर चोटें लगी. तथा हमलावर हमलाकर फरार हो गये। घायल अवस्था में पड़े दलवी को नागरिकों ने उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया।
     
इस बात की जानकारी भिवंडी पुलिस के उच्च अधिकारियों सहित भोईवाडा पुलिस को लगी। बकरी ईद पर पुलिसकर्मी पर हुए हमले के कारण भिवंडी पुलिस उपायुक्त राजकुमार शिदें ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार करने के लिए आदेश दिया।
       
भोईवाडा पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में हमलावरों की गिरफ्तारी करने के लिए पुलिस ने घटना स्थल की जानकारी इकठ्ठा कर आरोपी के मोबाइल नंबर प्राप्त किया। मोबाइल के सहारे दलवी पर हमला करने वाले आरोपी रवींद्र धनाजी भोसले (20) व लखन अंकुश जाधव (20) दोनों निवासी देवजी नगर, नारपोली को मात्र आठ घंटे में ठाणे शहर के येऊर से गिरफ्तार कर लिया.
   
भोईवाडा पुलिस द्वारा पूछताछ के दरम्यान दोनों आरोपियों ने  दलवी पर कटर ( चाकू ) से हमला करने की बात कबूल कर लिया। दोनों ने कहा कि एक आदमी से झगड़ा करने हम लोग आऐ थे.                       

पुलिस उपायुक्त राजकुमार शिंदे के निर्देशानुसार अपराध शाखा निरीक्षक नरेश पवार के मार्गदर्शन में पुलिस उपनिरीक्षक जे.पी.जाधव व जांच दल के कर्मचारी पुलिस नाईक अरविंद गोरले, पुलिस काॅन्स्टेबल देवीदास वाघेरे, दिनकर सावंत, मनोज भवर, अतिष शिंगाडी आदि ने आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए विशेष प्रयास किया है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट