
भिवंडी मनपा मुख्यालय में महापौर प्रतिभा पाटिल द्वारा ध्वजारोहण
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Aug 15, 2020
- 539 views
भिवंडी।। देश में मनाया जा रहा 74 वां स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भिवंडी शहर महानगर पालिका के महापौर सौं प्रतिभा विलास पाटिल ने महानगर पालिका मुख्यालय परिसर में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर महानगर पालिका आयुक्त डॉ.पंकज आशिया,अतिरिक्त आयुक्त ओमप्रकाश दिवटे, सभागृह नेता विलास पाटिल, स्थायी समिती सभापति हलीम अन्सारी, नगरसेवक अरुण राऊत, सिध्देश्वर कामूर्ती, उपायुक्त मुख्यालय डॉ. दीपक सावंत, शहर अभियंता लक्ष्मण गायकवाड,प्रभाग अधिकारी मारुती गायकवाड,प्रीतम पाटिल,नूतन खाडे, प्रीती गाडे,मुख्य वैद्यकीय अधिकारी डॉ.नितीन मोकाशी, जनसंपर्क अधिकारी मिलिंद पलसुले इत्यादि अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे.
ध्वजा रोहण कार्यक्रम के बाद महापौर सौ. प्रतिभा पाटिल ने भिवंडी पुलिस विभाग के मुखिया पुलिस उपायुक्त राजकुमार शिंदे को 150 बैरिकेडिंग व 30 नग ज्यमर भेंट स्वरूप दिये.
ध्वजा रोहण के बाद महापौर प्रतिभा पाटिल ने कहा कि इस वैश्विक महामारी कोरोना संकटकाल के दरम्यान महानगर पालिका के सर्व पदाधिकारी, सर्व अधिकारी व कर्मचारी, लोक प्रतिनिधि,वैद्यकीय आरोग्य विभाग,पुलिस विभाग, गरीबों को अन्नदान वितरण करने वाली सर्व सामाजिक संस्थाऐ, आदि सामाजिक संस्थाऐ को धन्यवाद देती हूं जो इस महा लड़ाई में मनपा प्रशासन के साथ खड़े रहे.इसके साथ ही उन्होंने विश्वास जताया कि बहुत जल्द ही शहर कोरोना मुक्त होगा.किन्तु सभी को मास्क पहनना,सामाजिक दूरी रखना चाहिये.जिससे इस महामारी से बचा जा सकें.मनपा आयुक्त ने सभी नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस की शुभेच्छा दिया है।
रिपोर्टर