
भिवंड पुलिस उपायुक्त राजकुमार शिंदे को केंद्र सरकार ने आंतरिक सुरक्षा पदक से किया सम्मानित
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Aug 15, 2020
- 815 views
भिवंडी।। भिवंडी पुलिस उपायुक्त राजकुमार शिंदे को केंद्र सरकार ने आंतरिक सुरक्षा पदक से सम्मानित किया गया.स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ठाणे पुलिस आयुक्त विवेक फणसलकर ने पुलिस आयुक्त कार्यालय ठाणे में उन्हें यह पदक देकर सम्मानित किया।
भिवंडी पुलिस उपायुक्त राजकुमार शिंदे ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के रूप में 2012 से 2015 तक गढ़चिरौली में विशेष कार्य किया था.यह पुरस्कार उन्हें उनके प्रदर्शन के लिए सीधे केंद्र सरकार द्वारा दिया गया है.पुलिस आयुक्त द्वारा उन्हें आज पदक देकर सम्मानित किया है।
भिवंडी के पुलिस उपायुक्त राजकुमार शिंदे 2005 में पुलिस विभाग में भर्ती हुए और शुरू में उन्होंने पुलिस अधीक्षक के रूप में नासिक जिले से अपनी सेवा प्रारम्भ किया. उसके बाद ठाणे ग्रामीण, नांदेड़, पुणे, गढ़चिरौली, मुंबई जैसे विभिन्न स्थानों में पुलिस सेवा प्रदान किया है। वह वर्तमान में ठाणे शहर के अंतर्गत ठाणे शहर पुलिस भिवंडी परिमंडल 02 में पुलिस उपायुक्त पद पर कार्यरत है.संवेदनशील शहर भिवंडी में भी उन्होंने अब तक अच्छा किया है जिसके कारण शहर में शांति बनी हुई है। शहर में अभी उनकी अच्छी पकड़ है क्योंकि उनके सभी धर्मों के नागरिकों के साथ दोस्ताना संबंध हैं।
गढ़चिरौली में सेवा में रहते हुए, उन्होंने 36 नक्सलियों को एंकाउटर किया और विभिन्न नक्सली अभियानों में 50 से अधिक नक्सलियों का आत्मसमर्पण करवाया। उनके कार्यों को देखते हुए केंद्र सरकार ने आंतरिक सुरक्षा पदक से सम्मानित किया है।
रिपोर्टर