भिवंडी में कुल 11,314 गणपति प्रतिमाएँ स्थापित

◼ आज घरगुती 3230 तथा 19 कुल 3249 गणपति प्रतिमाएँ का विसर्जन शुरू

भिवंडी।। राज्य में 21अगस्त से शुरू गणेशोत्सव कोरोना संकटकाल के कारण बेरंग दिखाई दे रहा है। वही पर धूम धड़ाका नहीं होने के कारण भक्तों में उदासी दिख रही है। वैश्विक महामारी कोरोना काल से लगे लाॅक डाउन तथा महामारी से नागरिकों को बचाने के लिए शासन व प्रशासन ने गणेशोत्सव पर इस बार कई नियम कानून लागू कर रखा है.वही पर भारी संख्या में पुलिस बल गणपति पंडालो व विसर्जन घाटों पर तैनात है।

भिवंडी पुलिस परिमंडल 02 क्षेत्र अंर्तगत कुल 11,314 गणपति प्रतिमाएँ भक्तों द्वारा स्थापित किया गया है जिसमें घरगुती गणपति डेढ़ दिन की 3230, पाँच दिन 3040, सात दिन 330,दस दिन 2620 व गौरीगणपति 1399 गणेश प्रतिमाएँ का समावेश है। वही पर सार्वजनिक गणेश मंडलों द्वारा डेढ़़ दिन की 15,पांच दिन 19, सात दिन 10, दस दिन 88 तथा गौरी गणपति 572 प्रतिमाएँ स्थापित है।‌
       
आज डेढ़ दिन की कुल घरगुती 3230 व सार्वजनिक 19 कुल 3249 गणेश प्रतिमाएँ का विसर्जन किया जा रहा है। भिवंडी मनपा प्रशासन व आस पास के ग्राम पंचायतों द्वारा कुल 13 विसर्जन घाटों का निर्माण करवाया गया है. कारिवली तालाब, वन्हाला तालाब,कामतघर, फेणा पाडा,नदीनाका,तलवली नाका,खोणी,मिल्लतनगर,भादवड़ तालाब, छोटा जकात नाका,ताडाली तालाब,खाडी व कोनतरी में गणेश प्रतिमाएँ का विसर्जन किया जा रहा है इसके साथ ही विसर्जन घाटों पर भारी संख्या में पुलिस बल के जवान तैनात है जिसमें विभिन्न पुलिस पुलिस थानों के 17 पुलिस निरीक्षक, 63 सहायक पुलिस निरीक्षक व पुलिस उप निरीक्षक, 512 पुलिस कर्मचारी, 89 म.पुलिस सिपाही तथा 63 होम गार्ड व 05 महिला होम गार्ड कर्मियों का समावेश है। 

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट