
तालाब में कूदी महिला को भिवंडी पुलिस ने बचाया
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Aug 24, 2020
- 502 views
भिवंडी।। भिवंडी शहर वन्हाला तालाब में डेढ़ दिन के गणपति विसर्जन के बाद एक 27 वर्षीय महिला ने तालाब में कूदकर जान देने की कोशिश किया.किन्तु विसर्जन घाट पर तैनात भिवंडी शहर पुलिस स्टेशन के जवान ने तालाब में कूद कर उस महिला की जान बचाने की घटना प्रकाश में आया है।
मिली जानकारी के अनुसार वन्हाला तालाब में डेढ़ दिन के गणपति विसर्जन के बाद लगभग साढ़े दस बजे रात्रि में भाग्यनगर कामतघर निवासी गुडयाराणी सुनिल प्रजापति (27) वर्षीय महिला तालाब में कूद कर जान देने की कोशिश किया था. किन्तु घाट पर तैनात पुलिस उप निरीक्षक शिवराज मोटे पानी में छपाक की आवाज सुनाई देने के बाद आवाज की तरफ दौड़ लगा दी। इसी दरम्यान तालाब में एक महिला डूबती हुई दिखाई पड़ी। डूबते महिला को देखते हुए तत्काल उपाय योजना कर महिला को पानी से बाहर निकालकर जान बचाया। भिवंडी पुलिस द्वारा इस प्रकार किये गये कार्य की प्रशंसा पूरे शहर में चर्चा हो रही है।
रिपोर्टर