भिवंडी से तड़ीपार किया हुआ आरोपी गिरफ्तार

भिवंडी।। ठाणे जिला से एक वर्ष के लिए तड़ीपार आरोपी की समयावधि पूरा होने से पहले शहर में मिलने के कारण भिवंडी शहर पुलिस ने फिर से गिरफ्तार किया है।               

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक भिवंडी के नेहरूनगर निवासी 27 वर्षीय सद्दाम हुसैन अत्तरअली शेख को भिवंडी जोन-2 के पुलिस उपायुक्त के आदेश पर 1 अक्टूबर 2019 को एक साल के लिए ठाणे जिला से तड़ीपार किया गया था। लेकिन वह तड़ीपार के आदेश का उल्लंघन करते हुए आज शाम लगभग साढ़े 4 बजे नेहरूनगर स्थित हनुमान मंदिर परिसर में घूमते हुए पाया गया। जिसके बाद शहर पुलिस ने उसे महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम की धारा 142 के तहत गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है। जिसकी जांच शहर पुलिस स्टेशन के पुलिस नाईक वालीडे कर रहे है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट