ब्यावरा सीट से कांग्रेस विधायक गोवर्धन सिंह दांगी का निधन

राजगढ़ ।। मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की ब्यावरा सीट से कांग्रेस विधायक गोवर्धन सिंह दांगी का निधन हो गया है। दांगी का दिल्ली स्थित मेदांता अस्पताल में इलाज चल रहा था, जहां उनका देर रात निधन हो गया। दांगी कोरोना वायरस से भी संक्रमित थे। सूबे के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर कांग्रेस विधायक के निधन पर दुख जताया है

विधायक के निधन की खबर सुनते ही उनके समर्थकों के बीच निराशा की लहर दौड़ गई है। सभी लोगों को इस बात की उम्मीद थी की दांगी जल्द ही ठीक होकर क्षेत्र में लौटेंगे। लेकिन, उनके निधन से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट