18 महीने घोषणा के बाद आशा को मानदेय नहीं मिला


रोहतास।बिहार राज्य आशा एवं आशा फेसिलिटेटर संध  के बैनर तले सभी आशा एवं आशा फेसिलिटेटरों ने सदर अस्पताल सासाराम में  धरना प्रदर्शन किया। तथा  सिविल सर्जन को मांग पत्र सौंपा। बिहार राज्य आशा एवं आशा फेसिलिटेटर संध ने बिहार सरकार के मनमानी पूर्ण रवैए तथा आठवीं पास तकनीकी रूप से अप्रशिक्षित आशा एवं आशा फेसिलिटेटर को आयुष्मान कार्ड बनाने तथा पारिवारिक सर्वे को भाव्या पोर्टल पर लोड़ करने के विरुद्ध आशा कार्यकर्ताओं ने सदर अस्पताल पर प्रदर्शन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार आशा कार्यकर्ताओं पर दमनात्मक कारवाई कर रही है। तकनीकी रूप से अप्रशिक्षित आशा एवं आशा फेसिलिटेटर को  आयुष्मान कार्ड बनाने तथा पारिवारिक सर्वे को भाव्या पोर्टल पर लोड़ करने के लिए बाध्य कर रही है जो न्याय संगत नहीं है।इस  तुगलकी फरमान को सरकार जल्द वापस ले वर्ना आन्दोलन सुनिश्चित है। वहीं एक हजार रूपये पारितोषिक की जगह ढाई हजार रूपये मानदेय करने की मांग की। जिसमें आशा कार्यकर्ताओं ने बताया कि अठारह महीने से घोषणा के बाद भी मानदेय नहीं मिला रहे हैं।मौके पर दर्जनों आशा कार्यकर्ता मौजूद थीं।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट