भिवंडी के कामतघर गांव के पटेल कंपाउड में गिरी तीन मंजिला इमारत 19 जख्मी,11 मृत्यु व 40 लोग ज्यादा फंसे होने के संदेह

भिवंडी।। भिवंडी शहर महानगर पालिका के प्रभाग समिति क्रमांक 03 अंर्तगत कामतघर गांव परिसर स्थित पटेल कंपाउड में एक तीन मंजिला इमारत लगभग मध्य रात्रि 3:15 के दरम्यान धराशायी हो गयी जिसमें अभी तक दबे 11 लोगों का शव बरामद कर लिया गया है वही पर 40 लोग इस इमारत के मलबे में फंसे होने का संदेह व्यक्त किया जा रहा है। इसके साथ इस इमारत हादसे में 18 लोग जख्मी हुए है।

◼  सोमवार के भोर में हुआ हादसा :
कामतघर गांव के पटेल कंपाउड स्थित सय्यद अहमद जीलानी की इमारत जो लगभग 40 वर्ष पुरानी थी.मनपा प्रशासन ने इस तीन मंजिला इमारत को 69 घर नंबर देकर टेक्स वसूल करती आ रही थी.इसके साथ ही इस इमारत में कुल 40 फ्लैट थे। जिसमें आज 24 फ्लैट यानी इमारत का आधा हिस्सा धराशायी हो गया है। पुरानी होने के कारण प्रभाग समिति क्रमांक तीन के प्रभाग अधिकारियों से धोकादायक घोषित कर इमारत तोड़ देने के लिए नोटिस भी जारी किया था.किन्तु मकान मालिक ने मनपा प्रशासन द्वारा जारी नोटिस को अनदेखा कर इमारत को निष्कासित नही किया.जर्जर होने के कारण सोमवार के भोर में आधा इमारत का हिस्सा पूर्ण रुप से धराशायी हो गया है। जिसमें अभी तक 11 लोगों के शव बरामद किया जा सका है।

इमारत के मालिक पर मामला दर्ज होने की प्रक्रिया शुरू :
पटेल कंपाउड में हुए इमारत हादसा में इमारत मालिक सय्यद अहमद जीलानी के खिलाफ मनपा अधिकारियों ने नारपोली पुलिस स्टेशन में भा.द.वि.कलम 337,338,304 (2) प्रमाणे मामला दर्ज करने की प्रकिया शुरू कर दिया है। बता दें कि इस जर्जर इमारत को निष्कासित करने के लिए मनपा अधिकारियों ने दो बार नोटिस जारी कर चुके है किन्तु इमारत के मालिक द्वारा बार बार नियमों व नोटिस को अनदेखा किया गया। 

हादसे की जगह पर NDRF व TDRF की जवान तैनात:
पटेल कंपाउड में हुए इमारत हादसे की जानकारी मिलने के बाद ठाणे से NDRF व TDRF जवान घटना स्थल पर मोर्चा संभाल लिया है इनके साथ ही भिवंडी पुलिस व CRPF की टीम भी तैनात है इसके साथ ही भारी संख्या स्थानिक निवासियों के साथ इमारत में फंसे लोगों को निकाला जा रहा है। किन्तु घनी आबादी तथा सकरा क्षेत्र होने के कारण उक्त स्थान पर बचाव व राहत कार्य में काफ़ी परेशानी जवानों को झेलना पड़ रहा है। 

 मनपा प्रशासन पहुंची खाली हाथ : 
भिवंडी मनपा क्षेत्र में 02 वर्ष के दरम्यान विभिन्न जगहों पर हुए इमारत हादसे में 24 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। वही पर लगभग 30 लोग घायल हो चुके है किन्तु इन हादसो से नागरिकों को बचाने के लिए मनपा प्रशासन के पास कोई हथियार या औजार नहीं है आश्चर्यजनक बात है कि आज भी लगभग 242 इमारतें अति धोखादायक तथा 500 इमारतें धोकादायक है। इसके साथ प्रत्येक वर्ष लगभग 1000 अवैध इमारतें बनने का बदस्तूर जारी है। शहर में बन रही अवैध इमारतें तथा अति धोकादायक इमारतें निष्कासित करने के लिए मनपा प्रशासन के पास हथौड़ा के आलावा और कोई साधन उपलब्ध नहीं है। जिसके कारण इस प्रकार के हादसे के समय मनपा प्रशासन के कर्मचारी घटना स्थल पर खाली हाथ पहुँचते है।

राज्य सरकार ने किया मदद करने के लिए ऐलान:
पटेल कंपाउड में हुए इमारत हादसे की जानकारी मिलने के बाद जिले के पालक मंत्री एकनाथ शिंदे ने घटना स्थल का दौरा किया तथा इस घटना को दुःख जताते हुए मृतक व्यक्तियों के परिजनो को 5 लाख रुपये तथा घायलों को शासन द्वारा मुफ्त उपचार करवाने कि घोषणा की. इसके साथ बेघर हुए परिवारों को पुनः बसाने के लिए शासन द्वारा विचार किया जायेगा। इस प्रकार का आश्वासन पालक मंत्री एकनाथ शिंदे ने दिया है। इसके आलावा राज्य के गृह निर्माण मंत्री जितेन्द्र आहाव्ड , विधान पक्ष विरोधी पक्ष नेता प्रवीण दरेकर,भिवंडी सांसद कपिल पाटिल, भाजपा विधायक महेश चौगुले, सपा विधायक रईस शेख, पूर्व शिवसेना विधायक रुपेश म्हात्रे, महापौर प्रतिभा विलास पाटिल, पूर्व महापौर विलास पाटिल, जिला अधिकारी ठाणे राजेश नार्वेकर, भिवंडी प्रांत अधिकारी, नायब तहसीलदार आदि शासन प्रशासन के अधिकारियों तथा राजनेताओं ने घटना स्थल का दौरा किया है।
       
इस इमारत हादसे में घायलों का IGM सहित विभिन्न अस्पतालों में उपचार चल है। वही पर अभी तक घायलो तथा मृतकों की जानकारी इस प्रकार है। बचाव व राहत कार्य जारी है।

इमारत हादसे में घायल ; 
1) हेदर सलमानी ( पु. /20 वर्ष)
2) रुकसार खुरेशी (स्त्री/ 26 वर्ष)
3) मोहम्मद अली (पु./ 60 वर्ष)
4) शबीर खुरेशी (पु./30 वर्ष)
5) मोमीन शमीऊहा शेख (स्त्री/45 वर्ष)
6) कैसर सिराज शेख (स्त्री / 27 वर्ष)
7) रुकसार जुबेर शेख ( स्त्री/ 25 वर्ष)
8) अबुसाद सरोजुद्दीन अन्सारी (पु./ 18 वर्ष)
9) आवेश सरोजुद्दीन अन्सारी (पु./22 वर्ष)
11 ) जुलेखा अली शेख (स्त्री / 52 वर्ष)
11) उमेद जुबेर कुरेशी (पु./ 04वर्ष)
12) आमीर मुबिन शेख (पु./ 18 वर्ष)
13) आलम अन्सारी (पु./ 16 वर्ष)
14)अब्दुला शेख(पु./08 वर्ष)
15) मुस्कान शेख(स्री./ 17 वर्ष)
16) नसरा शेख(स्त्री/17 वर्ष)
17) इंब्राहिम(पु./55 वर्ष)
18 )खालिद खान (पु./ 40 वर्ष)
19) शबाना शेख (स्त्री/ 50 वर्ष)

मृत व्यक्तियों के नाम :
1) झुबेर खुरेशी (पु./ 30 वर्ष)
2)फायजा खुरेशी(पु./05 वर्ष)
3)आयशा खुरेशी(स्री/07 वर्ष)
4 )बब्बू(पु./27 वर्ष)
5) फातमा जुबेर बबु (स्त्री/02वर्ष)
6) फातमा जुबेर कुरेशी (स्त्री/08वर्ष)
7) उजेब जुबेर (पु./06 वर्ष)
8) असका आबिद अन्सारी (पु./14 वर्ष)
9) अन्सारी दानिश अलिद (पु./12 वर्ष)
10) सिराज अहमद शेख (पु./18 वर्ष)
11) नादिया मुराद अली ( स्त्री / 24)

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट