
शाम को हो रही बरसात के कारण कई हेक्टेयर धान की फसल बरबाद
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Sep 24, 2020
- 641 views
भिवंडी।। भिवंडी तालुका सहित आस - पास क्षेत्रों में प्रतिदिन शाम के समय हो रही बरसात के कारण कई हेक्टेयर धान की फसल बरबाद हो गयी है। जिसके कारण किसान एक बार फिर चिंतित है। बतादें कि समय पर बरसात आने के कारण किसानों ने खेतों में धान की रोपाई किया था। लेकिन पिछले एक सप्ताह से रुक रुक होने वाली बरसात ने किसानों को हैरान करके रखा हुआ है क्योंकि जुन - जुलाई माह में रोपाई किया धान की फसल अब पकने के कगार पर है। इसी दरम्यान बरसात होने के कारण पक्की धान की फसलें को अब नुकसान हो रहा है।
गौरतलब कि अब धान की फसल को किसान काटने की तैयारी कर रहे थे। किन्तु प्रत्येक दिन शाम के समय हो रही बरसात के कारण धान की खेती को नुकसान पहुंच रहा है। खेतों में लबालब पानी भरा हुआ है। जिसके कारण पक्के धान की फसल बरबाद हो रही है। कई किसानों ने धान की खेती के लिए बैंक से कर्ज लिया था.किन्तु बरसात के कारण फसल को नुकसान पहुँच रहा है।
भिवंडी तालुका के पड़घा,अंबाड़ी ,खानिवली ,वडवली ,अनगांव,कवाड़ ,कुंदे ,दिघाशी ,नांदकर ,बापगांव, मुठवल,धामने,खारबांव ,पाये ,पायगांव ,खार्डी ,एकसाल ,सागांव ,जुनांदुर्खी ,टेंभवली ,पालीवली ,गाने,फिरंगीपाड़ा ,बासे ,मैदे ,पाश्चापूर,दुगाड़, खालींग ,चावे ,भरे लाप ,कुंभाराशिव ,आंबरराई ,खडकी ,भुईशेत ,पिंपलशेत ,माजीवडे , ईताडे ,झिडके एवं सावरोली सहित अन्य गांवो में धान की फसल काटने के लिए तैयार है। वही पर किसान भी फसल काटने के लिए उत्साहित है.किन्तु बरसात ने उन्हें रोक रखा हुआ है। अगर समय पर बरसात नहीं रुकी तो प्रत्येक वर्ष की भाॅति इस वर्ष किसानों को धान की फसल का नुकसान झेलना पड़ेगा.जिसके लिए किसानों ने राज्य सरकार से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के लिए गुहार लगाई है ।
रिपोर्टर