पति ने पत्नी की हत्या कर हुआ फरार

भिवंडी।।‌ भिवंडी के नारपोली पुलिस स्टेशन अंर्तगत पत्नी से हुए विवाद के कारण पति ने पत्नी के सिर पर लोहे के पाईप से हमलाकर हत्या करने की घटना घटित हुई है। आश्चर्य की बात है कि पुर्णा गांव के एक चाल में यह घटना को अंजाम देकर पति फरार हो गया। तथा इसकी जानकारी पुणे में रहने वाले अपने रिश्तेदार दिया। तब रिश्तेदार ने इसकी सुचना पुलिस को दी‌।पुलिस ने आनन फानन में मामला दर्ज हत्यारे पति की तलाश जारी किया है।

मिली जानकारी के अनुसार पूर्णा गांव स्थित अरुण टावरे की चाल में अशोक विष्णू पांडव (34) अपनी पत्नी कविता पांडव (25) तथा दो बच्चों के साथ रहता था.कल रात्रि दोनों में मामूली विवाद हुआ था. इसके बाद गुरुवार को सुबह फिर दोनों में पुनः विवाद हुआ। जिससे आक्रोशित होकर पति अशोक ने अपनी पत्नी कविता को लोहे के डंडे से मारा। जिसके कारण उसकी मृत्यु हो गयी.पत्नी की मृत्यु होने कारण अशोक ने वही चाल में छोड़कर फरार हो गया.इस घटना की जानकारी अशोक ने पुणे में रहने वाले अपने रिश्तेदार को दिया। रिश्तेदार ने इसकी जानकारी तत्काल नारपोली पुलिस को दिया। हत्या की जानकारी मिलने के बाद नारपोली पुलिस ने तत्काल घटना स्थल पर पहुँचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए IGM अस्पताल भेज दिया। इसके साथ ही वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक मालोंजी शिदें के मार्गदर्शन में हत्यारे पति की तलाश नारपोली पुलिस कर रही है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट