मासूम भांजी पर मामा ने किया अत्याचार। मामला दर्ज।

भिवंडी।। देश में फैले वैश्विक महामारी कोरोना के कारण स्कूल, कालेज बंद पड़े है। स्कूल बंद होने के कारण 08 वर्षीय मासूम लड़की अपने मौसी के यहां आकर रह रही थी. इसी दरम्यान सगे मामा ने मासूम भांजी के साथ बार बार अत्याचार करने की घटना भिवंडी ग्रामीण गणेशपुरी पुलिस स्टेशन के क्षेत्र अंर्तगत घटित हुई है।
    मिली‌ जानकारी के अनुसार गणेशपुरी पुलिस स्टेशन अंर्तगत  मेहमान के तौर पर अपने मौसी के घर रह रही 08 वर्षीय मासूम लड़की को उसके 26 वर्षीय सगे मामा ने धमकी देकर बार बार अत्याचार करने की कोशिश किया। अपने ऊपर हो रहे अत्याचार की शिकायत मासूम लड़की ने अपनी मौसी को बताया। जिसे सुनकर लड़की की मौसी तत्काल इसकी शिकायत स्थानीय गणेशपुरी पुलिस स्टेशन पहुँचकर हुए अत्याचार की शिकायत दर्ज करवाया। गणेशपुरी पुलिस ने पोक्सो अँक्ट अनुसार मामला दर्ज कर आरोपी मामा को गिरफ्तार कर भिवंडी न्यायालय में हाजिर किया। जहाँ पर न्यायालय ने 08 अक्टूबर तक आरोपी को पुलिस हिरासत में भेज दिया है इस घटना की जांच पुलिस स्टेशन के इंचार्ज महेश सगडे कर रहे हैं।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट