दहेज मांगने वाले 8 लोगों के विरुद्ध पीड़ित महिला ने करवाया मामला दर्ज

भिवंडी।। भिवंडी शहर के काप - कनेरी की रहने वाली विवाहिता ने अपने पति सहित सास व ससुर ननंद व सौतेली सास, ननद के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज करवाया है। इस मामले में शहर पुलिस ने 8 लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

मिली जानकारी के अनुसार सौ.प्रज्ञा देवसिंह चव्हाण (26) निवासी काप कणेरी की शादी वर्ष 2014 के दरम्यान वाशी टाकली अकोला निवासी देवीसिंह दमडुसिंह चव्हाण से हुुई थी.पति व सास ससुर व ननद ने प्रज्ञा को अपने मां बाप से कार लेने के लिए 02 लाख रुपये लाने के लिए बार बार दबाव बना रहे थे। दहेज की रकम नहीं लाने के कारण प्रज्ञा चव्हाण को शारीरिक व मानसिक रुप से प्रताड़ित किया जाता था.जिसे तंग आकर प्रज्ञा चव्हाण ने पति देवीसिंह दमडुसिंह चव्हाण, दमडूसिंह झामसिंह चव्हाण, सौ.सुनंदा दमडुसिंह चव्हाण, सौ.आशा  दमडूसिंह चव्हाण, सौ. संध्या शितलकुमार राठोड निवासी वाशी टाकली अकोला तथा सौ.वंदना सुनिल राठोड निवासी कोन गांव व सौं सविता देवीसिंह चव्हाण निवासी लाल चौकी कल्याण के खिलाफ शहर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाया है.शहर पुलिस ने 08 लोगों के खिलाफ भादंवि के कलम 498(अ),494,323,504,506,34 सहित दहेज उत्पीड़न अधिनियम के कलम 03,04 प्रमाणे मामला दर्ज कर लिया है आगे की जांच सहायक पुलिस निरीक्षक डोके कर रहे है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट